2 Samuel 9:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab mapeeboshot, jo yonatan ka putra aur shaaul ka pota tha, daud ke pas aya, tab muh ke bal girake dandvata kiya. daud ne kaha, he mapeeboshot! us ne kaha, tere das ko kya agyaa?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योनातन का पुत्र मेपीबोशेत दाऊद के पास आया और अपना सिर भूमि तक झुकाया। दाऊद ने कहा, “मेपीबोशेत।” मेपीबोशेत ने कहा, “मैं आपका सेवक हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शाऊल का पौत्र और योनातन का पुत्र मपीबोशेत दाऊद के पास आया। उसने मुँह के बल गिर कर दाऊद का अभिवादन किया। दाऊद ने कहा, ‘मपीबोशेत!’ वह बोला, ‘महाराज, आपका सेवक प्रस्तुत है।’
Hindi Bible HHBD
जब मपीबोशेत, जो योनातन का पुत्रा और शाऊल का पोता था, दाऊद के पास आया, तब मुह के बल गिरके दणडवत् किया। दाऊद ने कहा, हे मपीबोशेत! उस ने कहा, तेरे दास को क्या आज्ञा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मपीबोशेत, जो योनातान का पुत्र और शाऊल का पोता था, दाऊद के पास आया, तब मुँह के बल गिरके दण्डवत् किया। दाऊद ने कहा, “हे मपीबोशेत!” उसने कहा, “तेरे दास को क्या आज्ञा?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाऊल के पुत्र योनातन का पुत्र मेफ़िबोशेथ ने आकर भूमि पर मुख के बल गिरकर दावीद को नमस्कार किया. दावीद ने उसे संबोधित किया, “मेफ़िबोशेथ!” उसने उत्तर दिया, “हां जी, मैं आपका सेवक हूं!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मपीबोशेत, जो योनातान का पुत्र और शाऊल का पोता था, दाऊद के पास आया, तब मुँह के बल गिरकर दण्डवत् किया # । दाऊद ने कहा, “हे मपीबोशेत!” उसने कहा, “तेरे दास को क्या आज्ञा?”