2 Samuel 9:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
daud ne us se kaha, mat dra tere pita yonatan ke karan maain nishchay tujh ko praeeati dikhaunga, aur tere dada shaaul kee saree booomi tujhe faer doonga aur too meree mej par nity bhojan kiya kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने मेपीबोशेत से कहा, “डरो नहीं। मैं तुम्हारे प्रति दयालु रहूँगा। मैं यह तुम्हारे पिता योनातन के लिये करूँगा। मैं तुम्हारे पितामह शाऊल की सारी भूमि तुमको दूँगा, और तुम सदा मेरी मेज पर भोजन कर सकोगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद ने उससे कहा, ‘मत डरो। मैं तुम्‍हारे पिता योनातन के कारण तुम्‍हारे साथ प्रेमपूर्ण व्‍यवहार करना चाहता हूँ। मैं तुम्‍हारे दादा शाऊल की समस्‍त भूमि तुम्‍हें लौटा दूँगा। अब तुम मेरे साथ सदा भोजन करोगे।’
Hindi Bible HHBD
दाऊद ने उस से कहा, मत डर; तेरे पिता योनातन के कारण मैं निश्चय तुझ को प्रीति दिखाऊंगा, और तेरे दादा शाऊल की सारी भूूमि तुझे फेर दूंगा; और तू मेरी मेज पर नित्य भोजन किया कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाऊद ने उससे कहा, “मत डर; तेरे पिता योनातान के कारण मैं निश्‍चय तुझ को प्रीति दिखाऊँगा, और तेरे दादा शाऊल की सारी भूमि तुझे फेर दूँगा; और तू मेरी मेज पर नित्य भोजन किया कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दावीद ने उसे आश्वासन दिया, “डरो मत, तुम्हारे पिता योनातन के कारण तुम पर कृपा करूंगा, और तुम्हारे पितामह शाऊल की सारी भूमि तुम्हें लौटा दूंगा. इसके अलावा अब से तुम नियमित रूप से मेरे साथ मेरी ही मेज़ पर भोजन किया करोगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाऊद ने उससे कहा, “मत डर; तेरे पिता योनातान के कारण मैं निश्चय तुझको प्रीति दिखाऊँगा, और तेरे दादा शाऊल की सारी भूमि तुझे फेर दूँगा; और तू मेरी मेज पर नित्य भोजन किया कर।”