2 Thessalonians 1:5 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah parameshvar ke sachche nyay ka spashtt praman haai ki tum parameshvar ke rajy ke yogy ttharo, jis ke liye tum dukh bhee uttate ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
यह परमेश्‍वर के सच्‍चे न्‍याय का स्‍पष्‍ट प्रमाण है; कि तुम परमेश्‍वर के राज्‍य के योग्‍य ठहरो, जिस के लिये तुम दुख भी उठाते हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि परमेश्वर का न्याय सच्चा है। उसका उद्देश्य यही है कि तुम परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने योग्य ठहरो। तुम अब उसी के लिए तो कष्ट उठा रहे हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके द्वारा परमेश्‍वर का वह निर्णय न्‍यायोचित सिद्ध हो जाता है, जो आप को परमेश्‍वर के राज्‍य के योग्‍य समझेगा, जिसके लिए आप सब दु:ख भोगते हैं।
Hindi Bible HHBD
यह परमेश्वर के सच्चे न्याय का स्पष्ट प्रमाण है; कि तुम परमेश्वर के राज्य के योग्य ठहरो, जिस के लिये तुम दुख भी उठाते हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I sab yahi dekhaay hei ki Parmeshwar keise nyaay kare hei aur u tumme u laayk banaay hei ki tum uske raaj meñ sheya karo jiske waaste tum etna saha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह परमेश्‍वर के सच्‍चे न्याय का स्पष्‍ट प्रमाण है कि तुम परमेश्‍वर के राज्य के योग्य ठहरो, जिसके लिये तुम दु:ख भी उठाते हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह परमेश्‍वर के सच्‍चे न्याय का स्पष्‍ट प्रमाण है कि तुम परमेश्‍वर के राज्य के योग्य ठहराए जाओगे, जिसके लिए तुम दुःख भी उठा रहे हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सब परमेश्वर के सच्चे न्याय के निर्णय का एक स्पष्ट प्रमाण है, जिसके परिणामस्वरूप तुम परमेश्वर के राज्य के योग्य समझे जाओगे—वस्तुतः तुम यातनाएं इसी के लिए सह रहे हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह परमेश्वर के सच्चे न्याय का स्पष्ट प्रमाण है; कि तुम परमेश्वर के राज्य के योग्य ठहरो, जिसके लिये तुम दुःख भी उठाते हो ।