2 Thessalonians 2:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
par he bhaiyo, aur prabhu ke piry logo chahiye ki ham tumhare vishay men sada parameshvar ka dhanyavad karate rahe, ki parameshvar ne adi se tumhen chun liya ki atma ke dara paavitra banakar, aur saty kee prateeti karake uddhar pao.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर हे भाइयो, और प्रभु के प्रिय लोगो चाहिये कि हम तुम्‍हारे विषय में सदा परमेश्‍वर का धन्‍यवाद करते रहें, कि परमेश्‍वर ने आदि से तुम्‍हें चुन लिया; कि आत्‍मा के द्वारा पवित्र बनकर, और सत्‍य की प्रतीति करके उद्धार पाओ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
प्रभु में प्रिय भाईयों, तुम्हारे लिए हमें सदा परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि परमेश्वर ने आत्मा के द्वारा तुम्हें पवित्र करके और सत्य में तुम्हारे विश्वास के कारण उद्धार पाने के लिए तुम्हें चुना है। जिन व्यक्तियों का उद्धार होना है, तुम उस पहली फसल के एक हिस्से हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! प्रभु आपको प्‍यार करता है। हमें प्रभु परमेश्‍वर को आप लोगों के विषय में निरन्‍तर धन्‍यवाद देना चाहिए। परमेश्‍वर ने प्रथम फल के रूप में आपको चुना, जिससे आप पवित्र करनेवाले आत्‍मा द्वारा और सत्‍य में अपने विश्‍वास द्वारा मुक्‍ति प्राप्‍त करें।
Hindi Bible HHBD
पर हे भाइयो, और प्रभु के प्रिय लोगो चाहिये कि हम तुम्हारे विषय में सदा परमेश्वर का धन्यवाद करते रहें, कि परमेश्वर ने आदि से तुम्हें चुन लिया; कि आत्मा के द्वारा पवित्रा बनकर, और सत्य की प्रतीति करके उद्धार पाओ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar dost log, Prabhu tum sab se prem kare hei, aur i naichral hei ki ham tum log ke waaste Parmeshwar ke dhanbaad dei. Parmeshwar tumme chunis ki tum sab pahila raho jon bache saki. Uske Aatma tumme pawitr banaais, aur tum aapan biswaas sachchaai meñ lagaao.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे भाइयो, और प्रभु के प्रिय लोगो, चाहिये कि हम तुम्हारे विषय में सदा परमेश्‍वर का धन्यवाद करते रहें, क्योंकि परमेश्‍वर ने आदि से तुम्हें चुन लिया कि आत्मा के द्वारा पवित्र बनकर, और सत्य की प्रतीति करके उद्धार पाओ,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे भाइयो, प्रभु के प्रियो, हमें तुम्हारे विषय में परमेश्‍वर का सदैव धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि परमेश्‍वर ने आरंभ से ही तुम्हें चुन लिया है कि तुम आत्मा के द्वारा पवित्र बनकर और सत्य पर विश्‍वास करके उद्धार पाओ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु, प्रिय भाई बहनो, यहां तुम्हारे लिए परमेश्वर के सामने हमारा सदैव धन्यवाद देना सही ही है. तुम प्रभु के प्रिय हो क्योंकि परमेश्वर ने प्रारंभ ही से पवित्र आत्मा द्वारा पाप से अलग करके तथा सच में तुम्हारे विश्वास के कारण उद्धार के लिए तुम्हें चुन लिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर हे भाइयों, और प्रभु के प्रिय लोगों, चाहिये कि हम तुम्हारे विषय में सदा परमेश्वर का धन्यवाद करते रहें, कि परमेश्वर ने आदि से तुम्हें चुन लिया; कि आत्मा के द्वारा पवित्र बनकर, और सत्य पर विश्वास करके उद्धार पाओ।