2 Thessalonians 2:3 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kisee reeati se kisee ke dhaekhe men n ana kyonaki vah din n aaega, jab tak dharma ka tyag n ho le, aur vah pap ka puroosh arthata vinash ka putra pragatt n ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
किसी रीति से किसी के धोखे में न आना क्‍योंकि वह दिन न आएगा, जब तक धर्म का त्‍याग न हो ले, और वह पाप का पुरूष अर्थात् विनाश का पुत्र प्रगट न हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम अपने आपको किसी के भी द्वारा किसी भी प्रकार छला मत जाने दो। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि वह दिन उस समय तक नहीं आएगा जब तक कि परमेश्वर से मुँह मोड़ लेने का समय नहीं आ जाता और व्यवस्थाहीनता का व्यक्ति प्रकट नहीं हो जाता। उस व्यक्ति की नियति तो विनाश है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कोई आप लोगों को किसी भी तरह न बहकाये। वह दिन तब तक नहीं आ सकता जब तक पहले धर्म-विद्रोह न हो जाये और वह “अधर्म-पुरुष” प्रकट न हो, जिसका विनाश अनिवार्य है।
Hindi Bible HHBD
किसी रीति से किसी के धोखे में न आना क्योंकि वह दिन न आएगा, जब तक धर्म का त्याग न हो ले, और वह पाप का पुरूष अर्थात् विनाश का पुत्रा प्रगट न हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin beokuuf nai ban jaana! Log Parmeshwar ke agaiñsṭ bhaṛhak jaai. Tab Prabhu ke lauṭe se pahile, bura log jon ke naas hoy ke hei, saamne aai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
किसी रीति से किसी के धोखे में न आना, क्योंकि वह दिन न आएगा जब तक धर्म का त्याग न हो ले, और वह पाप का पुरुष अर्थात् विनाश का पुत्र प्रगट न हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
कोई तुम्हें किसी भी प्रकार से धोखा न दे सके, क्योंकि वह दिन तब तक नहीं आएगा जब तक कि पहले धर्म का त्याग न हो और अधर्म का पुरुष अर्थात् विनाश का पुत्र प्रकट न हो जाए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कोई तुम्हें किसी भी रीति से भटकाने न पाए क्योंकि यह उस समय तक न होगा जब तक इसके पहले विश्वास का पतन न हो जाए तथा पाप का पुत्र, जो विनाश का पुत्र है, प्रकट न हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
किसी रीति से किसी के धोखे में न आना क्योंकि वह दिन न आएगा, जब तक विद्रोह नहीं होता, और वह अधर्मी पुरुष अर्थात् विनाश का पुत्र प्रगट न हो।