2 Thessalonians 3:11 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ham sunate haai, ki kitane log tumhare beech men anuchit chal chalate haain aur kuchh kam naheen karate, par auron ke kam men hath dala karate haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
हम सुनते हैं, कि कितने लोग तुम्हारे बीच में अनुचित चाल चलते हैं; और कुछ काम नहीं करते, पर औरों के काम में हाथ डाला करते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमें ऐसा बताया गया है कि तुम्हारे बीच कुछ ऐसे भी हैं जो ऐसा जीवन जीते हैं जो उनके अनुकूल नहीं है। वे कोई काम नहीं करते, दूसरों की बातों में टाँग अड़ाते हुए इधर-उधर घूमते फिरते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब हमारे सुनने में आता है कि आप में से कुछ लोग आलस्य का जीवन बिताते हैं। वे स्वयं काम नहीं करते और दूसरों के काम में बाधा डालते हैं।
Hindi Bible HHBD
हम सुनते हैं, कि कितने लोग तुम्हारे बीच में अनुचित चाल चलते हैं; और कुछ काम नहीं करते, पर औरों के काम में हाथ डाला करते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ab ham dekha ki tum meñ se kuchh log khali gunḍa gardi karta hei aur kuchh kaam nai karta, siwaay dusra ke kaam meñ ṭaañg aṛaay ke.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम सुनते हैं कि कुछ लोग तुम्हारे बीच में अनुचित चाल चलते हैं, और कुछ काम नहीं करते पर दूसरों के काम में हाथ डाला करते हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हम सुनते हैं कि तुम्हारे बीच में कुछ ऐसे लोग हैं जो अनुचित चाल चलते हैं, और कोई कार्य नहीं करते बल्कि दूसरों के कामों में टाँग अड़ाते हैं;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सुनने में यह आया है कि तुममें से कुछ की जीवनशैली आलस भरी हो गई है. वे कोई भी काम नहीं कर रहे; वस्तुतः वे अन्यों के लिए बाधा बन गए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हम सुनते हैं, कि कितने लोग तुम्हारे बीच में आलसी चाल चलते हैं; और कुछ काम नहीं करते, पर औरों के काम में हाथ डाला करते हैं ।