2 Thessalonians 3:8 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur kisee kee rottee sent men n khai par paarishram aur kashtt se rat din kam dhandha karate the, ki tum men se kisee par bhar n ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
और किसी की रोटी मुफ़्त में न खाई; पर परिश्रम और कष्ट से रात दिन काम धन्धा करते थे, कि तुम में से किसी पर भार न हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमने बिना मूल्य चुकाए किसी से भोजन ग्रहण नहीं किया, बल्कि जतन और परिश्रम करते हुए हम दिन रात काम में जुटे रहे ताकि तुममें से किसी पर भी बोझ न पड़े।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हमने किसी के यहाँ मुफ्त में रोटी नहीं खायी, बल्कि हम कठोर परिश्रम से रात-दिन काम करते रहे ताकि आप लोगों में से किसी के लिए भी भार न बनें।
Hindi Bible HHBD
और किसी की रोटी सेंत में न खाई; पर परिश्रम और कष्ट से रात दिन काम धन्धा करते थे, कि तुम में से किसी पर भार न हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
aur hamlog koi se khaana paani bina peisa dewe nai lia. Ham log tum meñ se koi ke uppar bojha nai bane mañgta raha aur ham log raat aur din otna mehnat kara jetna kare sakta raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और किसी की रोटी मुफ़्त में न खाई; पर परिश्रम और कष्ट से रात दिन काम धन्धा करते थे कि तुम में से किसी पर भार न हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और न ही हमने मुफ़्त में किसी की रोटी खाई, बल्कि रात और दिन परिश्रम और कष्ट के साथ कार्य करते रहे कि तुममें से किसी पर बोझ न बनें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इतना ही नहीं, हमने किसी के यहां दाम चुकाए बिना भोजन नहीं किया परंतु हमने दिन-रात परिश्रम किया और काम करते रहे कि हम तुममें से किसी के लिए भी बोझ न बनें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और किसी की रोटी मुफ्त में न खाई; पर परिश्रम और कष्ट से रात दिन काम धन्धा करते थे, कि तुम में से किसी पर भार न हो।