2 Timothy 2:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
in baton kee sudhai unhen dila, aur prabhu ke samhane chita de, ki shabdon par tarka-vitarka n kiya kare, jin se kuchh labh naheen hota baran sunanevale bigad jate haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
इन बातों की सुधि उन्‍हें दिला, और प्रभु के साम्‍हने चिता दे, कि शब्‍दों पर तर्क-वितर्क न किया करें, जिन से कुछ लाभ नहीं होता; वरन् सुननेवाले बिगड़ जाते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों को इन बातों का ध्यान दिलाते रहो और परमेश्वर को साक्षी करके उन्हें सावधान करते रहो कि वे शब्दों को लेकर लड़ाई झगड़ा न करें। ऐसे लड़ाई झगड़ों से कोई लाभ नहीं होता, बल्कि इन्हें जो सुनते हैं, वे भी नष्ट हो जाते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लोगों को इन बातों का स्‍मरण दिलाते रहो और परमेश्‍वर को साक्षी बना कर उन से अनुरोध करो कि निरे शब्‍दों के विषय में वाद-विवाद न करें। इससे कोई लाभ नहीं होता, बल्‍कि यह सुननेवालों के विनाश का कारण बन जाता है।
Hindi Bible HHBD
इन बातों की सुधि उन्हें दिला, और प्रभु के साम्हने चिता दे, कि शब्दों पर तर्क- वितर्क न किया करें, जिन से कुछ लाभ नहीं होता; बरन सुननेवाले बिगड़ जाते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Koi ke i sab cheej bhulaay nai deo. Aur Parmeshwar ke aapan gawaah rakh ke, tum ulog ke samjhaay deo ki vachan ke baare meñ jhagṛa nai kare. I sab jhagṛa koi ke madat nai kare hei. Asal meñ, u sab ke naas kar de hei jon ulog ke sune hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन बातों की सुधि उन्हें दिला और प्रभु के सामने चिता दे कि शब्दों पर तर्क–वितर्क न किया करें, जिनसे कुछ लाभ नहीं होता वरन् सुननेवाले बिगड़ जाते हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उन्हें इन बातों का स्मरण करा और परमेश्‍वर के सामने उनको चेतावनी दे कि शब्दों को लेकर वाद-विवाद न करें, क्योंकि इससे कोई लाभ नहीं बल्कि सुननेवालों का विनाश ही होता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्हें इन विषयों की याद दिलाते रहो. परमेश्वर की उपस्थिति में उन्हें चेतावनी दो कि वे शब्दों पर वाद-विवाद न किया करें. इससे किसी का कोई लाभ नहीं होता परंतु इससे सुननेवालों का विनाश ही होता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इन बातों की सुधि उन्हें दिला, और प्रभु के सामने चिता दे, कि शब्दों पर तर्क-वितर्क न किया करें, जिनसे कुछ लाभ नहीं होता; वरन् सुननेवाले बिगड़ जाते हैं।