2 Timothy 3:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur aeese dukhon men bhee jo antaakiya aur ikuniyum aur lusr men mujh par pade the aur aur dukhon men bhee, jo maain ne uttaae haain parantu prabhu ne mujhe un sab se chhuda liya.
Hindi 2017 (नया नियम)
और ऐसे दुखों में भी जो अन्‍ताकिया और इकुनियुम और लुस्‍त्रा में मुझ पर पड़े थे और और दुखों में भी, जो मैं ने उठाए हैं; परन्‍तु प्रभु ने मुझे उन सब से छुड़ा लिया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरी उन यातनाओं और पीड़ाओं में मेरा साथ दिया है तुम तो जानते ही हो कि अंताकिया, इकुनियुम और लुस्त्रा में मुझे कितनी भयानक यातनाएँ दी गयी थीं जिन्हें मैंने सहा था। किन्तु प्रभु ने उन सबसे मेरी रक्षा की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम जानते हो कि अन्‍ताकिया, इकोनियुम तथा लुस्‍त्रा जैसे नगरों में मुझ पर क्‍या-क्‍या अत्‍याचार हुए और मुझे कितना सताया गया। मैंने कितने अत्‍याचार सहे! किन्‍तु प्रभु सब में मेरी रक्षा करता रहा है।
Hindi Bible HHBD
और ऐसे दुखों में भी जो अन्ताकिया और इकुनियुम और लुस्त्रा में मुझ पर पड़े थे और और दुखों में भी, जो मैं ने उठाए हैं; परन्तु प्रभु ने मुझे उन सब से छुड़ा लिया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
u sab dukh aur museebat jon Antiok, Iconium, aur Listra meñ raha. Lekin Prabhu u sab bhayaanak museebat se hamme bachaais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और ऐसे दु:खों में भी जो अन्ताकिया और इकुनियुम और लुस्त्रा में मुझ पर पड़े थे, और अन्य दु:खों में भी जो मैं ने उठाए हैं; परन्तु प्रभु ने मुझे उन सबसे छुड़ा लिया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तथा उन सतावों और दुःखों में मेरा साथ दिया, जो अंताकिया, इकुनियुम और लुस्‍त्रा में मुझ पर पड़े। मैंने कैसे-कैसे सताव सहे, परंतु प्रभु ने मुझे उन सब से बचाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तथा तुम्हें मालूम है कि अंतियोख़, इकोनियॉन तथा लुस्त्रा नगरों में मुझ पर कैसे-कैसे अत्याचार हुए, फिर भी उन सभी में से प्रभु ने मुझे निकाला है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और ऐसे दुःखों में भी जो अन्ताकिया और इकुनियुम और लुस्त्रा में मुझ पर पड़े थे। मैंने ऐसे उत्पीड़नों को सहा, और प्रभु ने मुझे उन सबसे छुड़ाया।