2 Timothy 3:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par too in baton par jo too ne seekheen haain aur prateeati kee thee, yah janakar draddh bana raha ki too ne unhen kin logon se seekha tha?
Hindi 2017 (नया नियम)
पर तू इन बातों पर जो तू ने सीखीं हैं और प्रतीति की थी, यह जानकर दृढ़ बना रह; कि तू ने उन्हें किन लोगों से सीखा है,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तुमने जिन बातों को सीखा और माना है, उन्हें करते जाओ। तुम जानते हो कि उन बातों को तुमने किनसे सीखा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु, जहाँ तक तुम्हारा संबंध है, तुम उस पर आचरण करते रहो जो तुमने सीखा है और जिसमें तुमने दृढ़ विश्वास किया है। याद रखो कि किन लोगों से तुमने यह सब सीखा है
Hindi Bible HHBD
पर तू इन बातों पर जो तू ने सीखीं हैं और प्रतीति की थी, यह जानकर दृढ़ बना रह; कि तू ने उन्हें किन लोगों से सीखा था?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon cheej tum seekha hei aur biswaas karta hei, wahi pe bharosa karte raho. Kaahe ke tum to janta hei ki kon tumme i sab cheej sikhaais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर तू उन बातों पर जो तू ने सीखीं हैं और विश्वास किया है, यह जानकर दृढ़ बना रह कि तू ने उन्हें किन लोगों से सीखा है,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु तू उन बातों पर स्थिर रह जो तूने सीखी हैं और जिनका तुझे निश्चय हुआ है; क्योंकि तू यह जानता है कि तूने उन्हें किनसे सीखा है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु तुम स्वयं उन शिक्षाओं में, जो तुमने प्राप्त की तथा जिनकें विषय में तुम आश्वस्त हो चुके हो, स्थिर रहो, यह याद रखते हुए कि किन्होंने तुम्हें ये शिक्षाएं दी हैं,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर तू इन बातों पर जो तूने सीखी हैं और विश्वास किया था, यह जानकर दृढ़ बना रह; कि तूने उन्हें किन लोगों से सीखा है,