2 Timothy 4:16 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mere pahile pratyuttr karane ke samay men kisee ne bhee mera sath naheen diya, baran sab ne mujhe chhod diya tha: bhla ho, ki is ka unako lekha dena n pade.
Hindi 2017 (नया नियम)
मेरे पहले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, वरन् सब ने मुझे छोड़ दिया था: भला हो, कि इस का उनको लेखा देना न पड़े।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
प्रारम्भ में जब मैं अपना बचाव प्रस्तुत करने लगा तो मेरे पक्ष में कोई सामने नहीं आया। बल्कि उन्होंने तो मुझे अकेला छोड़ दिया था। परमेश्वर करे उन्हें इसका हिसाब न देना पड़े।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मुझे पहली बार न्यायालय में अपनी सफाई देनी पड़ी, तो किसी ने मेरा साथ नहीं दिया-सब ने मुझे छोड़ दिया। आशा है, उन्हें इसका लेखा देना नहीं पड़ेगा।
Hindi Bible HHBD
मेरे पहिले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, बरन सब ने मुझे छोड़ दिया था: भला हो, कि इस का उनको लेखा देना न पड़े।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab ham sab se pahile ṭraael pe raha, tab hamme koi nai madat karis. Sab koi hamme chhoṛ ke chala gais. Ham aasha karta hei ki ulog ke iske waaste saja nai mile.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे पहले प्रतिवाद के समय किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, वरन् सब ने मुझे छोड़ दिया था। भला हो कि इसका उनको लेखा देना न पड़े!
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अपने बचाव की पहली सुनवाई में, किसी ने मेरा साथ नहीं दिया बल्कि सब ने मुझे छोड़ दिया था। प्रभु करे कि उन्हें इसका लेखा देना न पड़े!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरी पहली सुनवाई के समय कोई मेरे साथ नहीं था—सबने मुझे त्याग दिया; इसके लिए उन्हें दोषी न माना जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे पहले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, वरन् सब ने मुझे छोड़ दिया था भला हो, कि इसका उनको लेखा देना न पड़े।