3 John 1:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so jab maain aunga, to usake kamon kee jo vah kar raha haai suadhai dilaunga, ki vah hamare vishay men buree buree baten bakata haai aur is par bhee santosh n karake ap hee bhaiyon ko grahan naheen karata, aur unhen jo grahan karana chahate haai, mana karata haai: aur mandlee se nikal deta haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
सो जब मैं आऊँगा, तो उसके कामों की जो वह कर रहा है सुधि दिलाऊँगा, कि वह हमारे विषय में बुरी बुरी बातें बकता है; और इस पर भी सन्‍तोष न करके आप ही भाइयों को ग्रहण नहीं करता, और उन्‍हें जो ग्रहण करना चाहते हैं, मना करता है: और कलीसिया से निकाल देता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह जो कुछ हम कहते हैं, उसे स्वीकार नहीं करेगा। इस कारण यदि मैं आऊँगा तो बताऊँगा कि वह क्या कर रहा है। वह झूठे तौर पर अपशब्दों के साथ मुझ पर दोष लगाता है और इन बातों से ही वह संतुष्ट नहीं है। वह हमारे बंधुओं के प्रति आदर सत्कार नहीं दिखाता है बल्कि जो ऐसा करना चाहते हैं, उन्हें भी बाधा पहुँचाता है और उन्हें कलीसिया से बाहर धकेल देता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैं जब आऊंगा तो उसके आचरण की निन्‍दा करूँगा। वह न केवल हमारी बदनामी करता है, बल्‍कि वह स्‍वयं भाई-बहिनों का आतिथ्‍य-सत्‍कार करना नहीं चाहता और जो लोग ऐसा करना चाहते हैं, वह उन्‍हें रोकता और कलीसिया से उनका बहिष्‍कार करता है।
Hindi Bible HHBD
सो जब मैं आऊंगा, तो उसके कामों की जो वह कर रहा है सुधि दिलाऊंगा, कि वह हमारे विषय में बुरी बुरी बातें बकता है; और इस पर भी सन्तोष न करके आप ही भाइयों को ग्रहण नहीं करता, और उन्हें जो ग्रहण करना चाहते हैं, मना करता है: और मण्डली से निकाल देता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
To agar ham aayga, to ham uske bataayga ki keise u ninda kar ke ham log ke dos lagaay hei. U khali yahi nai karis hei, lekin u koi bhi Prabhu ke biswaasi jon ke jaruurat rahe hei, ulog ke welkam nai kare maañge hei. Aur jab dusra chech ke log ulog ke welkam kare maañge hei, tab ulog ke u chech se bahire nikaar de hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये जब मैं आऊँगा तो उसके कामों की जो वह कर रहा है, सुधि दिलाऊँगा, कि वह हमारे विषय में बुरी–बुरी बातें बकता है; और इस पर भी सन्तोष न करके आप ही भाइयों को ग्रहण नहीं करता, और उन्हें जो ग्रहण करना चाहते हैं मना करता है और कलीसिया से निकाल देता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए जब मैं आऊँगा, तो जो कार्य वह करता है, अर्थात् हमारे विषय में बुरी-बुरी बातें बकना, उनका स्मरण दिलाऊँगा। उसे इससे भी संतोष नहीं, वह भाइयों को स्वीकार नहीं करता, और जो करना भी चाहते हैं उन्हें रोकता है और कलीसिया से निकाल देता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसी कारण जब मैं वहां आऊंगा तो तुम्हारे सामने उसके द्वारा किए गए सभी कामों को स्पष्ट कर दूंगा अर्थात् सारे बुरे-बुरे शब्दों का प्रयोग करते हुए हम पर लगाए गए आरोपों का. इतना ही नहीं, वह न तो स्वयं उपदेशकों को स्वीकार करता है और न ही कलीसिया के सदस्यों को ऐसा करने देता है, जो ऐसा करने के इच्छुक हैं. वस्तुतः उन्हें वह कलीसिया से बाहर कर देता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए यदि मैं आऊँगा, तो उसके कामों की जो वह करता है सुधि दिलाऊँगा, कि वह हमारे विषय में बुरी-बुरी बातें बकता है; और इस पर भी सन्तोष न करके स्वयं ही भाइयों को ग्रहण नहीं करता, और उन्हें जो ग्रहण करना चाहते हैं, मना करता है और कलीसिया से निकाल देता है।