3 John 1:6 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unhon ne mandlee ke samhane tere praem kee gavahee dee thee: yaadi too unhen us prakar vida karega jis prakar parameshvar ke logon ke liye uchit haai to achchha karega.
Hindi 2017 (नया नियम)
उन्हों ने कलीसिया के साम्हने तेरे प्रेम की गवाही दी थी: यदि तू उन्हें उस प्रकार विदा करेगा जिस प्रकार परमेश्वर के लोगों के लिये उचित है तो अच्छा करेगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो प्रेम तुमने उन पर दर्शाया है, उन्होंने कलीसिया के सामने उसकी साक्षी दी है। उनकी यात्रा को बनाए रखने के लिए कृपया उनकी इस प्रकार सहायता करना जिसका समर्थन परमेश्वर करे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने यहाँ की कलीसिया के सामने आपके प्रेम की साक्षी दी है। यदि आप उनकी अगली यात्रा का ऐसा प्रबन्ध करेंगे, जो परमेश्वर के योग्य हो, तो अच्छा काम करेंगे;
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने मण्डली के साम्हने तेरे प्रेम की गवाही दी थी: यदि तू उन्हें उस प्रकार विदा करेगा जिस प्रकार परमेश्वर के लोगों के लिये उचित है तो अच्छा करेगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog tumhaar prem ke baare meñ chech ke bataay deen hei. Ulog tumhaar achchhaai ke baare meñ bolin ki tum ulog ke welkam kara aur ulog ke maksad pe Parmeshwar ke sewak ke rakam bhej dia.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने कलीसिया के सामने तेरे प्रेम की गवाही दी है। यदि तू उन्हें उस प्रकार विदा करेगा जिस प्रकार परमेश्वर के लोगों के लिये उचित है तो अच्छा करेगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उन्होंने कलीसिया के सामने तेरे प्रेम की साक्षी दी है। अच्छा होगा कि तू उन्हें इस रीति से विदा करे जो परमेश्वर को ग्रहणयोग्य हो;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे कलीसिया के सामने तुम्हारे प्रेम के गवाह हैं. सही यह है कि तुम उन्हें इसी भाव में विदा करो, जो परमेश्वर को ग्रहण योग्य हो,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने कलीसिया के सामने तेरे प्रेम की गवाही दी थी। यदि तू उन्हें उस प्रकार विदा करेगा जिस प्रकार परमेश्वर के लोगों के लिये उचित है तो अच्छा करेगा।