Acts 1:4 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
or un se milakar unhen agyaa dee, ki yarooshalem ko n chhodo, parantu pita kee us praatigyaa ke poore hone kee batt jahate raho, jis kee charcha tum mujh se sun chuke ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
और चेलों से मिलकर उन्हें आज्ञा दी, “यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की बाट जोहते रहो, जिसकी चर्चा तुम मुझ से सुन चुके हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर एक बार जब वह उनके साथ भोजन कर रहा था तो उसने उन्हें आज्ञा दी, “यरूशलेम को मत छोड़ना बल्कि जिसके बारे में तुमने मुझसे सुना है, परम पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरा होने की प्रतीक्षा करना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने प्रेरितों के साथ भोजन करते समय उन्हें आज्ञा दी कि वे यरूशलेम नगर नहीं छोड़ें, बल्कि पिता ने जो प्रतिज्ञा की है, उसकी प्रतीक्षा करते रहें। उन्होंने कहा, “मैंने तुम लोगों को उस प्रतिज्ञा के विषय में बता दिया है।
Hindi Bible HHBD
ओर उन से मिलकर उन्हें आज्ञा दी, कि यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की बाट जाहते रहो, जिस की चर्चा तुम मुझ से सुन चुके हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab ki u chela log ke sañghe hee raha, u bolis,“Yarushalam se bahire abhi nai jaana aur Pita ke promis puura hoy ke khaatir agorna jeise ham tumse bataay raha.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उनसे मिलकर उन्हें आज्ञा दी, “यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की बाट जोहते रहो, जिसकी चर्चा तुम मुझ से सुन चुके हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब वह उनके साथ था, उसने उन्हें आज्ञा दी, “यरूशलेम को न छोड़ना, बल्कि पिता की उस प्रतिज्ञा की प्रतीक्षा करना जिसे तुमने मुझसे सुना है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक दिन मसीह येशु ने उन्हें इकट्ठा कर आज्ञा दी, “येरूशलेम उस समय तक न छोड़ना, जब तक मेरे पिता (परमेश्वर) द्वारा की गई प्रतिज्ञा, जिसका वर्णन मैं कर चुका हूं, पूरी न हो जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और चेलों से मिलकर उन्हें आज्ञा दी, “यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरे होने की प्रतीक्षा करते रहो, जिसकी चर्चा तुम मुझसे सुन चुके हो।