Acts 10:30 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kuranealiyus ne kaha ki is ghadee poore char din hua, ki maain apane ghar men teesare pahar ko praarthna kar raha tha ki dekho, aek puroosh chamakeela vasr paahine hua, mere samhane a khda hua.
Hindi 2017 (नया नियम)
कुरनेलियुस ने कहा, “चारदिन पश्चात, इसी समय, मैं अपने घर में तीसरे पहर को प्रार्थना कर रहा था; कि देखो, एक पुरूष चमकीला वस्त्र पहने हुए, मेरे सामने आ खड़ा हुआ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर कुरनेलियुस ने कहा, “चार दिन पहले इसी समय दिन के नवें पहर (तीन बजे) मैं अपने घर में प्रार्थना कर रहा था। अचानक चमचमाते वस्त्रों में एक व्यक्ति मेरे सामने आकर खड़ा हुआ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
करनेलियुस ने उत्तर दिया, “चार दिन पहले इसी समय मैं अपने घर में तीन बजे की प्रार्थना कर रहा था कि उजले वस्त्र पहने एक पुरुष मेरे सामने आ खड़ा हुआ।
Hindi Bible HHBD
इसी लिये मैं जब बुलाया गया; तो बिना कुछ कहे चला आया: अब मैं पूछता हूं कि मुझे किस काम के लिये बुलाया गया है?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Konelias jawaab dees: Chaar din bhay jab ham lagbhag teen baje sanjha ke ghar pe preya karat raha tab achaanak ek admi ujjar kapṛa meñ hamaar saamne aay ke khaṛa hoy gay.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कुरनेलियुस ने कहा, “इसी घड़ी, पूरे चार दिन हुए, मैं अपने घर में तीसरे पहर प्रार्थना कर रहा था; तो देखो, एक पुरुष चमकीला वस्त्र पहिने हुए, मेरे सामने आ खड़ा हुआ
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब कुरनेलियुस कहने लगा, “चार दिन पहले इसी समय, मैं अपने घर में तीन बजे प्रार्थना कर रहा था, तो देखो, चमकीला वस्त्र पहने हुए एक पुरुष मेरे सामने आ खड़ा हुआ
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कॉरनेलियॉस ने उन्हें उत्तर दिया, “चार दिन पूर्व नवें घंटे मैं अपने घर में प्रार्थना कर रहा था कि मैंने देखा कि मेरे सामने उजले कपड़ों में एक व्यक्ति खड़ा हुआ है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कुरनेलियुस ने कहा, “चार दिन पहले, इसी समय, मैं अपने घर में तीसरे पहर को प्रार्थना कर रहा था; कि एक पुरुष चमकीला वस्त्र पहने हुए, मेरे सामने आ खड़ा हुआ।