Acts 11:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab atma ne mujh se un ke sath bekhttke ho lene ko kaha, aur ye chh: bhai bhee mere sath ho liae aur ham us manushy ke ghar men gaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब आत्मा ने मुझ से उनके साथ बेझिझक हो लेने को कहा, और ये छ: भाई भी मेरे साथ हो लिए; और हम उस मनुष्य के घर में गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आत्मा ने मुझसे उनके साथ बेझिझक चले जाने को कहा। ये छह: बन्धु भी मेरे साथ गये। और हमने उस व्यक्ति के घर में प्रवेश किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आत्मा ने मुझे आदेश दिया कि मैं बिना भेद-भाव उनके साथ जाऊं। ये छ: भाई मेरे साथ हो लिये और हमने उस व्यक्ति के घर में प्रवेश किया।
Hindi Bible HHBD
तब आत्मा ने मुझ से उन के साथ बेखटके हो लेने को कहा, और ये छ: भाई भी मेरे साथ हो लिए; और हम उस मनुष्य के घर में गए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Pawitr Aatma hamme bataais ki bina koi chinta kare ulog ke sañghe chala jaao. Tab Prabhu meñ biswaasi chhe (6) log hamaar sañghe ek admi ke ghare gain
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब आत्मा ने मुझ से उनके साथ नि:संकोच हो लेने को कहा, और ये छ: भाई भी मेरे साथ हो लिए; और हम उस मनुष्य के घर गए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब आत्मा ने मुझे निःसंकोच उनके साथ जाने को कहा। ये छः भाई भी मेरे साथ गए, और हमने उस व्यक्ति के घर में प्रवेश किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पवित्र आत्मा ने मुझे आज्ञा दी कि मैं बिना किसी आपत्ति के उनके साथ चला जाऊं. मेरे साथ ये छः शिष्य भी वहां गए थे, और हम उस व्यक्ति के घर में गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब आत्मा ने मुझसे उनके साथ बेझिझक हो लेने को कहा, और ये छः भाई भी मेरे साथ हो लिए; और हम उस मनुष्य के घर में गए।