Acts 11:19 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so jo log us klesh ke mare jo staifanus ke karan pada tha, tittr bittr ho gaae the, ve firate firate faeeneeke aur kupraus aur antakiya men pahunche parantu yahoodiyon ko chhod kisee aur ko vachan n sunate the.
Hindi 2017 (नया नियम)
जो लोग उस क्‍लेश के मारे जो स्‍तिफनुस के कारण पड़ा था, तित्तर-बित्तर हो गए थे, वे फिरते-फिरते फीनीके और साइप्रस और अन्‍ताकिया में पहुँचे; परन्‍तु यहूदियों को छोड़ किसी और को वचन न सुनाते थे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे लोग जो स्तिफनुस के समय में दी जा रही यातनाओं के कारण तितर-बितर हो गये थे, दूर-दूर तक फीनिक, साइप्रस और अन्ताकिया तक जा पहुँचे। ये यहूदियों को छोड़ किसी भी और को सुसमाचार नहीं सुनाते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्‍तीफनुस को लेकर यरूशलेम में सताव प्रारम्‍भ हुआ था। जो लोग इसके कारण बिखर गये थे, वे फीनीके प्रदेश, कुप्रुस द्वीप तथा अन्‍ताकिया महानगर तक पहुँच गये। वे यहूदियों के अतिरिक्‍त किसी को संदेश नहीं सुनाते थे।
Hindi Bible HHBD
सो जो लोग उस क्लेश के मारे जो स्तिफनुस के कारण पड़ा था, तित्तर बित्तर हो गए थे, वे फिरते फिरते फीनीके और कुप्रुस और अन्ताकिया में पहुंचे; परन्तु यहूदियों को छोड़ किसी और को वचन न सुनाते थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sṭeevan ke hatya ke ṭaaim se jon atyaachaar suru bhay raha, wahi ṭaaim se Prabhu ke biswaasi log idhar udhar chhitraay gain. Ulog Finiki, Saaypras, aur Antaakia tak gain, lekin khali Yahuudi log ke Parmeshwar ke sandes sunaain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो लोग उस क्लेश के मारे जो स्तिफनुस के कारण पड़ा था, तितर–बितर हो गए थे, वे फिरते–फिरते फीनीके और साइप्रस और अन्ताकिया में पहुँचे; परन्तु यहूदियों को छोड़ किसी और को वचन न सुनाते थे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
स्तिफनुस पर हुए क्लेश के कारण जो लोग तितर-बितर हुए थे, वे फीनीके और साइप्रस और अंताकिया तक पहुँचे; परंतु वे यहूदियों को छोड़ किसी और को वचन नहीं सुनाते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे शिष्य, जो स्तेफ़ानॉस के सताहट के फलस्वरूप शुरुआत में तितर-बितर हो गए थे, फ़ॉयनिके, सैप्रस तथा अंतियोख़ नगरों में जा पहुंचे थे. ये यहूदियों के अतिरिक्त अन्य किसी को भी संदेश नहीं सुनाते थे
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो लोग उस क्लेश के मारे जो स्तिफनुस के कारण पड़ा था, तितर-बितर हो गए थे, वे फिरते-फिरते फीनीके और साइप्रस और अन्ताकिया में पहुँचे; परन्तु यहूदियों को छोड़ किसी और को वचन न सुनाते थे।