Acts 11:28 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
un men se agabus nam ek ne khde hokar atma kee praerana se yah bataya, ki sare jagat men bada akal padega, aur vah akal klaudiyus ke samay men pada.
Hindi 2017 (नया नियम)
उनमें से अगबुस ने खड़े होकर आत्‍मा की प्रेरणा से यह बताया, कि सारे जगत में बड़ा अकाल पड़ेगा, और वह अकाल क्‍लौदियुस के समय में पड़ा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनमें से अगबुस नाम के एक भविष्यवक्ता ने खड़े होकर पवित्र आत्मा के द्वारा यह भविष्यवाणी की सारी दुनिया में एक भयानक अकाल पड़ने वाला है (क्लोदियुस के काल में यह अकाल पड़ा था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन में एक, जिसका नाम अगबुस था, उठ खड़ा हुआ और आत्‍मा की प्रेरणा से बोला कि सारी पृथ्‍वी पर घोर अकाल पड़ने वाला है। यह अकाल वास्‍तव में सम्राट क्‍लौदियुस के राज्‍यकाल में पड़ा।
Hindi Bible HHBD
उन में से अगबुस नाम एक ने खड़े होकर आत्मा की प्रेरणा से यह बताया, कि सारे जगत में बड़ा अकाल पड़ेगा, और वह अकाल क्लौदियुस के समय में पड़ा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog meñ se Agbus naam ke nabi Pawitr Aatma ke sakti se i bataais ki dunia bhar meñ baṛa bhaari akaal paṛe waala hei. I u ṭaaim ke baat hei jab raaja Kloḍias raaj karat raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनमें से अगबुस नामक एक ने खड़े होकर आत्मा की प्रेरणा से यह बताया कि सारे जगत में बड़ा अकाल पड़ेगा – वह अकाल क्लौदियुस के समय में पड़ा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उनमें से अगबुस नामक एक व्यक्‍ति ने खड़े होकर आत्मा के द्वारा बताया कि सारे जगत में भयंकर अकाल पड़ने वाला है (यह क्लौदियुस के समय में पड़ा)।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्हीं में से हागाबुस नामक एक भविष्यवक्ता ने पवित्र आत्मा की प्रेरणा से यह संकेत दिया कि सारी पृथ्वी पर अकाल पड़ने पर है—यह कयसर क्लॉदियॉस के शासनकाल की घटना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनमें से अगबुस ने खड़े होकर आत्मा की प्रेरणा से यह बताया, कि सारे जगत में बड़ा अकाल पड़ेगा, और वह अकाल क्लौदियुस के समय में पड़ा।