Acts 13:11 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ab dek, prabhu ka hath tujh par laga haai aur too kuchh samay tak andha rahega aur soorya ko n dekhega: tab turant dhaundhalai aur andhora us par chha gaya, aur vah idhar udhar ttttolane laga, taki koi usaka hath pakadke le chale.
Hindi 2017 (नया नियम)
अब देख, प्रभु का हाथ तुझ पर पड़ा है; और तू कुछ समय तक अंधा रहेगा और सूर्य को न देखेगा।” तब तुरन्त धुंधलापन और अन्धेरा उस पर छा गया, और वह इधर-उधर टटोलने लगा ताकि कोई उसका हाथ पकड़ कर ले चले।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब देख प्रभु का हाथ तुझ पर आ पड़ा है। तू अंधा हो जायेगा और कुछ समय के लिये सूर्य तक को नहीं देख पायेगा।” तुरन्त एक धुंध और अँधेरा उस पर छा गया और वह इधर-उधर टटोलने लगा कि कोई उसका हाथ पकड़ कर उसे चलाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब देख, प्रभु का हाथ तेरे विरुद्ध उठा है। तू अन्धा हो जायेगा और कुछ समय तक सूर्य का प्रकाश नहीं देख सकेगा।” उसी क्षण उस की आँखों के सामने धुंधलापन और अंधेरा छा गया और वह इधर-उधर टटोलने लगा कि कोई उसका हाथ पकड़ कर उसे ले चले।
Hindi Bible HHBD
अब देख, प्रभु का हाथ तुझ पर लगा है; और तू कुछ समय तक अन्धा रहेगा और सूर्य को न देखेगा: तब तुरन्त धुन्धलाई और अन्धेरा उस पर छा गया, और वह इधर उधर टटोलने लगा, ताकि कोई उसका हाथ पकड़के ले चले।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Prabhu tumme saja dei, tum añdha hoy jaayga aur thoṛa ṭaaim tak dekhe nai paayga.” Achaanak uske aañkhi meñ dhuañ ke rakam kuchh chhaay gay aur u añdha hoy gay. U idhar udhar jaay ke maañgat raha ki koi uske haath pakaṛ ke chalaay.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब देख, प्रभु का हाथ तुझ पर लगा है; और तू कुछ समय तक अंधा रहेगा और सूर्य को न देखेगा।” तब तुरन्त धुंधलापन और अन्धेरा उस पर छा गया, और वह इधर उधर टटोलने लगा ताकि कोई उसका हाथ पकड़के ले चले।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अब देख प्रभु का हाथ तेरे विरुद्ध है, और तू अंधा हो जाएगा तथा कुछ समय तक सूर्य को न देखेगा।” तब तुरंत उस पर धुँधलापन और अंधकार छा गया, और वह इधर-उधर टटोलने लगा कि कोई हाथ पकड़कर उसे ले चले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
देख ले, तुझ पर प्रभु का प्रहार हुआ है. तू अंधा हो जाएगा और कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी न देख सकेगा.” उसी क्षण उस पर धुंधलापन और अंधकार छा गया. वह यहां वहां टटोलने लगा कि कोई हाथ पकड़कर उसकी सहायता करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब देख, प्रभु का हाथ तुझ पर पड़ा है; और तू कुछ समय तक अंधा रहेगा और सूर्य को न देखेगा।” तब तुरन्त धुंधलापन और अंधेरा उस पर छा गया, और वह इधर-उधर टटोलने लगा ताकि कोई उसका हाथ पकड़कर ले चले।