Acts 13:43 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab sabha utt gai to yahoodiyon aur yahoodee mat men aae huae bhkton men se bahutere paulus aur baranabas ke peechhe ho liae aur unhon ne un se baten karake samajhaya, ki parameshvar ke anugrah men bane raho..
Hindi 2017 (नया नियम)
और जब सभा उठ गई तो यहूदियों और यहूदी मत में आए हुए भक्‍तों में से बहुत से पौलुस और बरनबास के पीछे हो लिए; और उन्होंने उनसे बातें करके समझाया, कि परमेश्‍वर के अनुग्रह में बने रहो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब सभा समाप्त हुई तो बहुत से यहूदियों और ग़ैर यहूदी भक्तों ने पौलुस और बरनाबास का अनुसरण किया। पौलुस और बरनाबास ने उनसे बातचीत करते हुए आग्रह किया कि वे परमेश्वर के अनुग्रह में स्थिति बनाये रखें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सभा के विसर्जन के बाद बहुत-से यहूदी और भक्‍त नव-यहूदी पौलुस और बरनबास के पीछे हो लिये। पौलुस और बरनबास ने उन से बात की और आग्रह किया कि वे परमेश्‍वर की कृपा में बने रहें।
Hindi Bible HHBD
और जब सभा उठ गई तो यहूदियों और यहूदी मत में आए हुए भक्तों में से बहुतेरे पौलुस और बरनबास के पीछे हो लिए; और उन्हों ने उन से बातें करके समझाया, कि परमेश्वर के अनुग्रह में बने रहो।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab meeṭing khalaas bhay tab Yahuudi log aur baaki geir Yahuudi log jon Parmeshwar ke weship karat rahin, ulog ke sañghe chala gain. Pol aur Baranbaas ulog se chirauri karis ki Parmeshwar jon ulog pe etna daya karis, usman bane raho.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब सभा उठ गई तो यहूदियों और यहूदी मत में आए हुए भक्‍तों में से बहुत से पौलुस और बरनबास के पीछे हो लिए; और उन्होंने उनसे बातें करके समझाया कि परमेश्‍वर के अनुग्रह में बने रहो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब सभा समाप्‍त हुई तो बहुत से यहूदी और यहूदी मत धारण करनेवाले भक्‍त पौलुस और बरनाबास के पीछे हो लिए। तब उन्होंने उनसे बातें करके उन्हें समझाया कि वे परमेश्‍वर के अनुग्रह में बने रहें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब सभा समाप्‍त हुई अनेक यहूदी और यहूदी मत में से आए हुए नए विश्वासी पौलॉस तथा बारनबास के साथ हो लिए. पौलॉस तथा बारनबास ने उनसे परमेश्वर के अनुग्रह में स्थिर रहने की विनती की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब आराधनालय उठ गई तो यहूदियों और यहूदी मत में आए हुए भक्तों में से बहुत से पौलुस और बरनबास के पीछे हो लिए; और उन्होंने उनसे बातें करके समझाया, कि परमेश्वर के अनुग्रह में बने रहो।