Acts 13:46 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab polus aur baranabas ne nidr hokar kaha, avashy tha, ki parameshvar ka vachan paahile tumhen sunaya jata: parantu jab ki tum use door karate ho, aur apane ko anant jeevan ke yogy naheen ttharate, to dekho, ham anyajatiyon kee or firate haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब पौलुस और बरनबास ने निडर होकर कहा, “अवश्‍य था, कि परमेश्‍वर का वचन पहले तुम्‍हें सुनाया जाता; परन्‍तु जब कि तुम उसे दूर करते हो, और अपने को अनन्‍त जीवन के योग्‍य नहीं ठहराते, तो देखो, हम अन्‍यजातियों की ओर फिरते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु पौलुस और बरनाबास ने निडर होकर कहा, “यह आवश्यक था कि परमेश्वर का वचन पहले तुम्हें सुनाया जाता किन्तु क्योंकि तुम उसे नकारते हो तथा तुम अपने आपको अनन्त जीवन के योग्य नहीं समझते, सो हम अब गैर यहूदियों की ओर मुड़ते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पौलुस और बरनबास ने निडर हो कर कहा, “यह आवश्‍यक था कि पहले आप लोगों को परमेश्‍वर का वचन सुनाया जाता, परन्‍तु आप लोग इसे अस्‍वीकार करते हैं और अपने को शाश्‍वत जीवन के योग्‍य नहीं समझते। इसलिए हम अब गैर-यहूदियों के पास जाते हैं।
Hindi Bible HHBD
तब पोलुस और बरनबास ने निडर होकर कहा, अवश्य था, कि परमेश्वर का वचन पहिले तुम्हें सुनाया जाता: परन्तु जब कि तुम उसे दूर करते हो, और अपने को अनन्त जीवन के योग्य नहीं ठहराते, तो देखो, हम अन्यजातियों की ओर फिरते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin Pol aur Baranbaas himmat se bolin, “Parmeshwar ke subh sandes aur koi ke bataay se pahile tumme sunaawe ke raha. Lekin tum log sandes ke nai apnaaya. Is se yahi pata lage hei ki tumme anant jeewan nai mile ke chaahi. Aur ab ham dusra jaati ke log ke sandes sunaawe jaata hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब पौलुस और बरनबास ने निडर होकर कहा, “अवश्य था कि परमेश्‍वर का वचन पहले तुम्हें सुनाया जाता; परन्तु जब तुम उसे दूर हटाते हो, और अपने को अनन्त जीवन के योग्य नहीं ठहराते, तो देखो, हम अन्यजातियों की ओर फिरते हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब पौलुस और बरनाबास ने साहसपूर्वक कहा, “यह आवश्यक था कि परमेश्‍वर का वचन पहले तुम्हें सुनाया जाता; परंतु तुम उसे ठुकराते और अपने आपको अनंत जीवन के अयोग्य ठहराते हो। इसलिए देखो, हम गैरयहूदियों की ओर फिरते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु पौलॉस तथा बारनबास ने निडरता से कहा: “यह ज़रूरी था कि परमेश्वर का वचन सबसे पहले आपके सामने स्पष्ट किया जाता. अब, जबकि आप लोगों ने इसे नकार दिया है और यह करते हुए स्वयं को अनंत जीवन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है, हम अपना ध्यान अब गैर-यहूदियों की ओर केंद्रित करेंगे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब पौलुस और बरनबास ने निडर होकर कहा, “अवश्य था, कि परमेश्वर का वचन पहले तुम्हें सुनाया जाता; परन्तु जबकि तुम उसे दूर करते हो, और अपने को अनन्त जीवन के योग्य नहीं ठहराते, तो अब, हम अन्यजातियों की ओर फिरते हैं।