Acts 15:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab saree sabha chupachap hokar baranabas aur paulus kee sunane lagee, ki parameshvar ne un ke dara anyajatiyon men kaaise kaaise chinh, aur adabhut kam dikhaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब सारी सभा चुपचाप होकर बरनबास और पौलुस की सुनने लगी, कि परमेश्वर ने उनके द्वारा अन्यजातियों में कैसे-कैसे बड़े चिन्ह, और अद्भुत काम दिखाए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर समूचा दल चुप हो गया और बरनाबास तथा पौलुस को सुनने लगा। वे, ग़ैर यहूदियों के बीच परमेश्वर ने उनके द्वारा दो अद्भुत चिन्ह प्रकट किए और आश्चर्य कर्म किये थे, उनका विवरण दे रहे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पर सारी सभा चुप हो गयी और बरनबास तथा पौलुस की बातें सुनने लगी। वे उन महान चिह्नों तथा आश्चर्य-कर्मों के विषय में बता रहे थे, जिन्हें परमेश्वर ने उनके माध्यम से अन्यजातियों के बीच दिखाया था।
Hindi Bible HHBD
तब सारी सभा चुपचाप होकर बरनबास और पौलुस की सुनने लगी, कि परमेश्वर ने उन के द्वारा अन्यजातियों में कैसे कैसे चिन्ह, और अद्भुत काम दिखाए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sab koi chup chaap hoy ke Baranbaas aur Pol ke sune lagin. Ulog bataain ki keise Parmeshwar ke sakti se dusra jaati ke beech meñ ulog adbhut kaam karin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सारी सभा चुपचाप बरनबास और पौलुस की सुनने लगी, कि परमेश्वर ने उनके द्वारा अन्यजातियों में कैसे बड़े–बड़े चिह्न, और अद्भुत काम दिखाए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब सारी मंडली चुप हो गई और बरनाबास और पौलुस से उन चिह्नों और अद्भुत कार्यों का विवरण सुनने लगी जो परमेश्वर ने उनके द्वारा गैरयहूदियों के बीच दिखाए थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बारनबास और पौलॉस के भाषण को सभा के सभी सदस्य चुपचाप सुन रहे थे कि परमेश्वर ने किस प्रकार उनके माध्यम से गैर-यहूदियों के बीच अद्भुत चिह्न दिखाए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सारी सभा चुपचाप होकर बरनबास और पौलुस की सुनने लगी, कि परमेश्वर ने उनके द्वारा अन्यजातियों में कैसे-कैसे बड़े चिन्ह, और अद्भुत काम दिखाए।