Acts 15:36 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kuchh din bad paulus ne baranabas se kaha ki jin jin nagaron men ham ne prabhu ka vachan sunaya tha, ao, fir un men chalakar apane bhaiyon ko dekhen ki kaaise haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
कुछ दिन बाद पौलुस ने बरनबास से कहा, “जिन-जिन नगरों में हम ने प्रभु का वचन सुनाया था, आओ, फिर उनमें चलकर अपने भाइयों को देखें कि कैसे हैं।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ दिनों बाद बरनाबास से पौलुस ने कहा, “आओ, जिन-जिन नगरों में हमनें प्रभु के वचन का प्रचार किया है, वहाँ अपने भाइयों के पास वापस चल कर यह देखें कि वे क्या कुछ कर रहे हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कुछ दिन पश्चात् पौलुस ने बरनबास से कहा, “आइए, हमने जिन-जिन नगरों में प्रभु के वचन का प्रचार किया है, वहाँ चल कर भाई-बहिनों से मिलें और यह देखें कि वे कैसे हैं।”
Hindi Bible HHBD
कुछ दिन बाद पौलुस ने बरनबास से कहा; कि जिन जिन नगरों में हम ने प्रभु का वचन सुनाया था, आओ, फिर उन में चलकर अपने भाइयों को देखें; कि कैसे हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kuchh din ke baad Pol Baranbaas se bolis, “Aao aur chal ke pata lagaawa jaay ki Prabhu ke biswaasi keise hei jahañ jahañ pe ham log Prabhu ke vachan sunaay raha.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कुछ दिन बाद पौलुस ने बरनबास से कहा, “जिन जिन नगरों में हम ने प्रभु का वचन सुनाया था, आओ, फिर उनमें चलकर अपने भाइयों को देखें कि वे कैसे हैं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
कुछ दिनों के बाद पौलुस ने बरनाबास से कहा, “जिस-जिस नगर में हमने प्रभु के वचन का प्रचार किया था, आओ, फिर से वहाँ जाकर भाइयों को देखें कि वे कैसे हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ दिन बाद पौलॉस ने बारनबास से कहा, “आइए, हम ऐसे हर एक नगर में जाएं जिसमें हमने प्रभु के वचन का प्रचार किया है और वहां शिष्यों की आत्मिक स्थिति का जायज़ा लें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कुछ दिन बाद पौलुस ने बरनबास से कहा, “जिन-जिन नगरों में हमने प्रभु का वचन सुनाया था, आओ, फिर उनमें चलकर अपने भाइयों को देखें कि कैसे हैं।”