Acts 16:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir vah dirabe aur lusr men bhee gaya, aur dekho, vahan teemuathaiyus nam aek chela tha, jo kisee vishvasee yahoodinee ka putra tha, parantu usaka pita yoonanee tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर वह दिरबे और लुस्‍त्रा में भी गया, और देखो, वहाँ तीमुथियुस नामक एक चेला था। उसकी माँ यहूदि विश्वासी थी, परन्‍तु उसका पिता यूनानी था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पौलुस दिरबे और लुस्तरा में भी आया। वहीं तिमुथियुस नामक एक शिष्य हुआ करता था। वह किसी विश्वासी यहूदी महिला का पुत्र था किन्तु उसका पिता यूनानी था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पौलुस दिरबे और लुस्‍त्रा नगर भी पहुँचे। वहां तिमोथी नामक एक शिष्‍य था, जो विश्‍वासी यहूदी माता तथा यूनानी पिता का पुत्र था।
Hindi Bible HHBD
फिर वह दिरबे और लुस्त्रा में भी गया, और देखो, वहां तीमुथियुस नाम एक चेला था, जो किसी विश्वासी यहूदिनी का पुत्रा था, परन्तु उसका पिता यूनानी था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Pol aur Saaylas Dirbe aur Lystra gain jahañ pe Ṭimathi naam ke ek Prabhu ke biswaasi raha. Uske amma ek biswaasi Yahuudi rahi aur uske bappa ek Greek raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर वह दिरबे और लुस्त्रा में भी गया। वहाँ तीमुथियुस नाम का एक चेला था, जो किसी विश्‍वासी यहूदिनी का पुत्र था, परन्तु उसका पिता यूनानी था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर पौलुस दिरबे और लुस्‍त्रा में भी गया। और देखो, वहाँ तीमुथियुस नामक एक शिष्य था, जो एक विश्‍वासी यहूदी स्‍त्री का पुत्र था, परंतु उसका पिता यूनानी था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह दरबे और लुस्त्रा नगर भी गए. वहां तिमोथियॉस नामक एक शिष्य थे जिनकी माता यहूदी मसीही शिष्या; परंतु पिता यूनानी थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर वह दिरबे और लुस्त्रा में भी गया, और वहाँ तीमुथियुस नामक एक चेला था। उसकी माँ यहूदी विश्वासी थी, परन्तु उसका पिता यूनानी था।