Acts 16:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab us ne apane gharane samet bapaatisma liya, to us ne binatee kee, ki yadi tum mujhe prabhu kee vishvasinee samajhte ho, to chalakar mere ghar men raho aur vah hamen manakar le gai..
Hindi 2017 (नया नियम)
और जब उसने अपने घराने समेत बपतिस्मा लिया, तो उसने विनती की, “यदि तुम मुझे प्रभु की विश्वासिनी समझते हो, तो चलकर मेरे घर में रहो,” और वह हमें मनाकर ले गई।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने समूचे परिवार समेत बपतिस्मा लेने के बाद उसने हमसे यह कहते हुए विनती की, “यदि तुम मुझे प्रभु की सच्ची भक्त मानते हो तो आओ और मेरे घर ठहरो।” सो उसने हमें जाने के लिए तैयार कर लिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब उसने तथा उसके परिवार ने बपतिस्मा ग्रहण कर लिया तब लुदिया ने हमसे यह अनुरोध किया, “यदि आप लोग मानते हैं कि मैं सचमुच प्रभु में विश्वास करती हूँ तो आइए, मेरे यहाँ ठहरिए।” और उसने हमें बाध्य कर दिया।
Hindi Bible HHBD
और जब उस ने अपने घराने समेत बपतिस्मा लिया, तो उस ने बिनती की, कि यदि तुम मुझे प्रभु की विश्वासिनी समझते हो, तो चलकर मेरे घर में रहो; और वह हमें मनाकर ले गई।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur jab u aur uske puura palwaar baptisma le leen tab ham log se binti karte rahi, “Agar tum log sochta hei ki Prabhu meñ hamaar biswaas hei to chalke hamaar ghar pe raho.” Aakhri meñ ham log uske baat maan lia.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उसने अपने घराने समेत बपतिस्मा लिया, तो उसने हम से विनती की, “यदि तुम मुझे प्रभु की विश्वासिनी समझते हो, तो चलकर मेरे घर में रहो,” और वह हमें मनाकर ले गई।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब उसने और उसके घराने ने बपतिस्मा लिया तो उसने यह कहकर विनती की, “यदि तुम मुझे प्रभु की विश्वासिनी मानते हो, तो आकर मेरे घर में ठहरो।” और उसने हमें विवश कर दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उसने और उसके रिश्तेदारों ने बपतिस्मा ले लिया तब उसने हमको अपने यहां आमंत्रित करते हुए कहा, “यदि आप यह मानते हैं कि मैं प्रभु के प्रति विश्वासयोग्य हूं, तो आकर मेरे घर में रहिए.” उसने हमें विनती स्वीकार करने पर विवश कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब उसने अपने घराने समेत बपतिस्मा लिया, तो उसने विनती की, “यदि तुम मुझे प्रभु की विश्वासिनी समझते हो, तो चलकर मेरे घर में रहो,” और वह हमें मनाकर ले गई।