Acts 16:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah bahut din tak aeesa hee karatee rahee, parantu paulus du:akhait hua, aur munh faerakar us atma se kaha, maain tujhe yeeshu maseeh ke nam se agyaa deta hoo, ki us men se nikal ja aur vah usee ghadee nikal gai..
Hindi 2017 (नया नियम)
वह बहुत दिन तक ऐसा ही करती रही, परन्तु पौलुस दुखी हुआ, और मुड़करउस आत्मा से कहा, “मैं तुझे यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देता हूँ, कि उसमें से निकल जा और वह उसी घड़ी निकल गई।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह बहुत दिनों तक ऐसा ही करती रही सो पौलुस परेशान हो उठा। उसने मुड़ कर उस आत्मा से कहा, “मैं यीशु मसीह के नाम पर तुझे आज्ञा देता हूँ, इस लड़की में से बाहर निकल आए।” सो वह उसमें से तत्काल बाहर निकल गयी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह बहुत दिनों तक ऐसा ही करती रही। अन्त में पौलुस तंग आ गये और उन्होंने मुड़ कर उस आत्मा से कहा, “मैं तुझे येशु मसीह के नाम से आदेश देता हूँ कि तू इसमें से निकल जा!” और वह उसी क्षण उस लड़की में से निकल गयी।
Hindi Bible HHBD
वह बहुत दिन तक ऐसा ही करती रही, परन्तु पौलुस दु:खित हुआ, और मुंह फेरकर उस आत्मा से कहा, मैं तुझे यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देता हूं, कि उस में से निकल जा और वह उसी घड़ी निकल गई।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kuchh din tak eise hote raha. Aakhri meñ Pol ke gussa laga aur ghuum ke Aatma se bolis, “Ham tumme Yeeshu Maseeh ke naam se hukum deta hei ki tum i laṛki meñ se nikar jaao.” Aur wahi lage dusṭ aatma nikar ke chala gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह बहुत दिन तक ऐसा ही करती रही; परन्तु पौलुस दु:खी हुआ, और मुड़कर उस आत्मा से कहा, “मैं तुझे यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देता हूँ कि उसमें से निकल जा।” और वह उसी घड़ी निकल गई।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ऐसा वह बहुत दिन तक करती रही। तब पौलुस दुःखी होकर मुड़ा और उस आत्मा से कहा, “मैं तुझे यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देता हूँ, उसमें से निकल जा!” और वह उसी घड़ी निकल गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अनेक दिनों तक वह यही करती रही. अंत में झुंझला कर पौलॉस पीछे मुड़े और उसके अंदर समाई दुष्टात्मा से बोले, “मसीह येशु के नाम में मैं तुझे आज्ञा देता हूं, निकल जा उसमें से!” तुरंत ही वह दुष्टात्मा उसे छोड़कर चली गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह बहुत दिन तक ऐसा ही करती रही, परन्तु पौलुस परेशान हुआ, और मुड़कर उस आत्मा से कहा, “मैं तुझे यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देता हूँ, कि उसमें से निकल जा और वह उसी घड़ी निकल गई।”