Acts 16:3 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
paulus ne chaha, ki yah mere sath chale aur jo yahoodee log un jagahon men the un ke karan use lekar usaka khtana kiya kyonaki ve sab janate tha, ki usaka pita yoonanee tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
पौलुस की इच्छा थी कि वह मेरे साथ चले; और जो यहूदी लोग उन जगहों में थे उनके कारण उसे लेकर उसका खतना किया, क्योंकि वे सब जानते थे, कि उसका पिता यूनानी था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पौलुस तिमुथियुस को यात्रा पर अपने साथ ले जाना चाहता था। सो उसे उसने साथ ले लिया और उन स्थानों पर रहने वाले यहूदियों के कारण उसका ख़तना किया; क्योंकि वे सभी जानते थे कि उसका पिता एक यूनानी था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पौलुस चाहते थे कि वह उनके साथ यात्रा में चले। उस प्रदेश में रहने वाले यहूदियों के कारण पौलुस ने तिमोथी का खतना कराया, क्योंकि सब जानते थे कि उसका पिता यूनानी है।
Hindi Bible HHBD
पौलुस ने चाहा, कि यह मेरे साथ चले; और जो यहूदी लोग उन जगहों में थे उन के कारण उसे लेकर उसका खतना किया; क्योंकि वे सब जानते था, कि उसका पिता यूनानी था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
aur Pol maañgat raha ki Ṭimathi uske sañghe jaay. Pol, Ṭimathi ke khatna karwaay lees kaahe ke huañ ke Yahuudi log jaanat rahin ki Ṭimathi ke pita ek Greek raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पौलुस की इच्छा थी कि वह उसके साथ चले; और जो यहूदी लोग उन जगहों में थे उनके कारण उसने उसका खतना किया, क्योंकि वे सब जानते थे, कि उसका पिता यूनानी था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
पौलुस उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, इसलिए उसने उन स्थानों में रहनेवाले यहूदियों के कारण उसे ले जाकर उसका ख़तना किया, क्योंकि वे सब जानते थे कि उसका पिता यूनानी था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पौलॉस की इच्छा तिमोथियॉस को अपने साथी के रूप में साथ रखने की थी, इसलिये पौलॉस ने उनका ख़तना किया क्योंकि वहां के यहूदी यह जानते थे कि तिमोथियॉस के पिता यूनानी हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पौलुस की इच्छा थी कि वह उसके साथ चले; और जो यहूदी लोग उन जगहों में थे उनके कारण उसे लेकर उसका खतना किया, क्योंकि वे सब जानते थे, कि उसका पिता यूनानी था।