Acts 17:10 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bhaiyon ne turant rat hee rat paulus aur seelas ko bireeya men bhej diya: aur ve vahan pahunchakar yahoodiyon ke aradhanalay men gaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
भाइयों ने तुरन्त रात ही रात पौलुस और सीलास को बिरीया में भेज दिया, और वे वहाँ पहुँचकर यहूदियों के आराधनालय में गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर तुरन्त रातों रात भाइयों ने पौलुस और सिलास को बिरिया भेज दिया। वहाँ पहुँच कर वे यहूदी, आराधनालय में गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाई-बहिनों ने शीघ्र ही रातों-रात पौलुस और सीलास को बिरीया नगर भेज दिया। वहाँ पहुँच कर वे यहूदियों के सभागृह में गये।
Hindi Bible HHBD
भाइयों ने तुरन्त रात ही रात पौलुस और सीलास को बिरीया में भेज दिया: और वे वहां पहुंचकर यहूदियों के आराधनालय में गए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Wahi raat, Prabhu ke biswaasi log, Pol aur Saaylas ke Bireea bhej deen aur jeise hee huañ pahuñchin, ulog Yahuudi ke mile waala jagha pe gain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भाइयों ने तुरन्त रात ही रात पौलुस और सीलास को बिरीया भेज दिया; और वे वहाँ पहुँचकर यहूदियों के आराधनालय में गए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
भाइयों ने तुरंत पौलुस और सीलास को रात ही में बिरीया भेज दिया। वहाँ पहुँचकर वे यहूदियों के आराधनालय में जाने लगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
रात होते ही शिष्यों ने पौलॉस और सीलास को बिना देर किए बेरोया नगर की ओर भेज दिया. वहां पहुंचते ही वे यहूदियों के आराधनालय में गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भाइयों ने तुरन्त रात ही रात पौलुस और सीलास को बिरीया में भेज दिया, और वे वहाँ पहुँचकर यहूदियों के आराधनालय में गए।