Acts 17:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ye log to thaissaluneeke ke yahoodiyon se bhle the aur unhon ne badee lalasa se vachan grahan kiya, aur praati din pavitra shaasren men ddoonddhte rahe ki ye baten yoheen haai, ki naheen.
Hindi 2017 (नया नियम)
ये लोग तो थिस्‍सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्होंने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रतिदिन पवित्र शास्‍त्रों में ढूँढ़ते रहे कि ये बातें ऐसीं हीं हैं कि नहीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये लोग थिस्सुलुनिके के लोगों से अधिक अच्छे थे। इन लोगों ने पूरा मन लगाकर वचन को सुना और हर दिन शास्त्रों को उलटते पलटते यह जाँचते रहे कि पौलुस ने जो बातें बतायी हैं, क्या वे सत्य हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये यहूदी थिस्‍सलुनीके के यहूदियों से अधिक उदार थे। वे बड़ी उत्‍सुकता से प्रभु का संदेश सुनते थे और उसकी सच्‍चाई की जाँच करने के लिए प्रतिदिन धर्मग्रन्‍थ का परिशीलन करते थे।
Hindi Bible HHBD
ये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्हों ने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रति दिन पवित्रा शास्त्रों में ढूंढ़ते रहे कि ये बातें योहीं हैं, कि नहीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Bireea ke log, Thisluneeka ke log se bahut achchha rahin, aur ulog khusi se sandes apnaay leen. Roj roj ilog Baaibal paṛhin ki jisse jaane sake ki i sab cheej sach hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे, और उन्होंने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रतिदिन पवित्रशास्त्रों में ढूँढ़ते रहे कि ये बातें योंहीं हैं कि नहीं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ये लोग थिस्सलुनीके के लोगों से अधिक सज्‍जन थे, और उन्होंने बड़ी उत्सुकता से वचन को ग्रहण किया तथा प्रतिदिन पवित्रशास्‍त्र में खोजते रहे कि ये बातें ऐसी ही हैं या नहीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बेरोयावासी यहूदी थेस्सलोनिकेयुस के लोगों की तुलना में अधिक महान चरित्र के थे. उन्होंने प्रभु के वचन को बड़ी लालसा से स्वीकार कर लिया. बातों की सच्चाई की पुष्टि के उद्देश्य से वे हर दिन पवित्र शास्त्र का गंभीरता से अध्ययन किया करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्होंने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रतिदिन पवित्रशास्त्रों में ढूँढ़ते रहे कि ये बातें ऐसी ही हैं कि नहीं।