Acts 17:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
paulus ke pahunchanevale use athene tak le gaa, aur seelas aur teemuthaiyus ke liye yah agyaa lekar vida hua, ki mere pas bahut shaeegha ao..
Hindi 2017 (नया नियम)
पौलुस के पहुँचाने वाले उसे एथेंस तक ले गए, और सीलास और तीमुथियुस के लिये यह आज्ञा लेकर विदा हुए कि मेरे पास अति शीघ्र आओ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पौलुस को ले जाने वाले लोगों ने उसे एथेंस पहुँचा दिया और सिलास तथा तिमुथियुस के लिये यह आदेश देकर कि वे जल्दी से जल्दी उसके पास आ जायें, वहीं से चल पड़ें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पौलुस के साथी उन्हें अथेने नगर तक ले गये और पौलुस का यह आदेश ले कर लौटे कि जितनी जल्दी हो सके, सीलास और तिमोथी उनके पास चले आयें।
Hindi Bible HHBD
पौलुस के पहुंचानेवाले उसे अथेने तक ले गए, और सीलास और तीमुथियुस के लिये यह आज्ञा लेकर विदा हुए, कि मेरे पास बहुत शीघ्र आओ।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kuchh log Pol ke pahuñchaawe Athens tak gain, aur huañ se lauṭ ke Saaylas aur Ṭimathi ke bataain ki jetna jaldi hoy sake uske lage chala jaay.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पौलुस को पहुँचानेवाले उसे एथेंस तक ले गए; और सीलास और तीमुथियुस के लिये यह आज्ञा पाकर विदा हुए कि वे उसके पास शीघ्र से शीघ्र आएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
पौलुस को पहुँचानेवाले उसे एथेंस तक ले गए; और वहाँ सीलास तथा तीमुथियुस के लिए उससे यह आज्ञा पाकर विदा हुए कि वे उसके पास अति शीघ्र आएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पौलॉस के सहायकों ने उन्हें अथेनॉन नगर तक पहुंचा दिया किंतु पौलॉस के इस आज्ञा के साथ वे बेरोया लौट गए कि सीलास और तिमोथियॉस को जल्द ही उनके पास भेज दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पौलुस के पहुँचाने वाले उसे एथेंस तक ले गए, और सीलास और तीमुथियुस के लिये यह निर्देश लेकर विदा हुए कि मेरे पास अति शीघ्र आओ।