Acts 19:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tum dekhte aur sunate ho, ki keval iafisus hee men nahee, baran praaya: sare asiya men yah kah kahakar is paulus ne bahut logon ko samajhaya aur bhramaya bhee haai, ki jo hath kee kareegaree haai, ve ishvar naheen.
Hindi 2017 (नया नियम)
और तुम देखते और सुनते हो कि केवल इफिसुस ही में नहीं, वरन् प्राय: सारे आसिया में यह कह कहकर इस पौलुस ने बहुत लोगों को समझाया और भरमाया भी है, कि जो हाथ की कारीगरी है, वे ईश्‍वर नहीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम देख सकते हो और सुन सकते हो कि इस पौलुस ने न केवल इफिसुस में बल्कि लगभग एशिया के समूचे क्षेत्र में लोगों को बहका फुसला कर बदल दिया है। वह कहता है कि मनुष्य के हाथों के बनाये देवता सच्चे देवता नहीं है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लेकिन आप देखते और सुनते हैं कि उस पौलुस ने न केवल इफिसुस में, बल्‍कि प्राय: समस्‍त आसिया में बहुत-से लोगों को समझा-बुझा कर बहका दिया है। उसका कहना है कि हाथ के बनाये हुए देवता, देवता नहीं हैं।
Hindi Bible HHBD
और तुम देखते और सुनते हो, कि केवल इफिसुस ही में नहीं, बरन प्राय: सारे आसिया में यह कह कहकर इस पौलुस ने बहुत लोगों को समझाया और भरमाया भी है, कि जो हाथ की कारीगरी है, वे ईश्वर नहीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin tum log to dekha aur suna hei ki keise i admi Pol bahut log ke dukh pahuñchaais hei, khali Ifisus meñ nai lekin puura Eshia meñ, sab jagha i baat ke jor deke bataay hei ki haath ke banaawal cheej, Parmeshwar bilkul nai hoy sake hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम देखते और सुनते हो कि केवल इफिसुस ही में नहीं, वरन् प्राय: सारे आसिया में यह कह कहकर इस पौलुस ने बहुत से लोगों को समझाया और भरमाया भी है, कि जो हाथ की कारीगरी हैं, वे ईश्‍वर नहीं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तुम देखते और सुनते हो कि न केवल इफिसुस में बल्कि लगभग सारे आसिया में इस पौलुस ने बहुत से लोगों को समझा बुझाकर बहका दिया है कि जो हाथों के बने हैं, वे ईश्‍वर नहीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपने देखा और सुना होगा कि न केवल इफ़ेसॉस नगर में परंतु सभी आसिया प्रदेश में इस पौलॉस ने बड़ी संख्या में लोगों को यह कहकर भरमा दिया है कि हाथ के गढ़े देवता वास्तविक देवता नहीं होते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम देखते और सुनते हो कि केवल इफिसुस ही में नहीं, वरन् प्रायः सारे आसिया में यह कह कहकर इस पौलुस ने बहुत लोगों को समझाया और भरमाया भी है, कि जो हाथ की कारीगरी है, वे ईश्वर नहीं।