Acts 2:11 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu apanee apanee bhasha men un se parameshvar ke bade bade kamon kee charcha sunate haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
अर्थात क्‍या यहूदी, और क्‍या यहूदी मत धारण करनेवाले, क्रेती और अरबी भी हैं, परन्‍तु अपनी-अपनी भाषा में उनसे परमेश्‍वर के बड़े-बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हम सब परमेश्वर के आश्चर्यपूर्ण कामों को अपनी अपनी भाषाओं में सुन रहे हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्रेती और अरबी लोग − हम सब अपनी-अपनी भाषा में इन्‍हें परमेश्‍वर के महान कार्यों की चर्चा करते सुन रहे हैं।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु अपनी अपनी भाषा में उन से परमेश्वर के बड़े बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kreeṭ aur Arebia ke rahin. Ham meñ se kuchh Yahuudi peida bhay raha, aur kuchh chunin ki Yahuudi rahe. Fir bhi ham ulog ke sunta hei ki ham log ke bhaasha meñ achchha achchha baat sunaay hei jon cheej Parmeshwar karis raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् यहूदी और यहूदी मत धारण करनेवाले, क्रेती और अरबी भी हैं, परन्तु अपनी–अपनी भाषा में उनसे परमेश्‍वर के बड़े–बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अर्थात् यहूदी और यहूदी मत धारण करनेवाले, और क्रेती तथा अरबी भी हैं; हम अपनी-अपनी भाषा में उनको परमेश्‍वर के महान कार्यों का वर्णन करते हुए सुन रहे हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्रेती तथा अरबी, सभी अपनी-अपनी मातृभाषा में इनके मुख से परमेश्वर के पराक्रम के विषय में सुन रहे हैं!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् क्या यहूदी, और क्या यहूदी मत धारण करनेवाले, क्रेती और अरबी भी हैं, परन्तु अपनी-अपनी भाषा में उनसे परमेश्वर के बड़े-बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।”