Acts 2:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
pataras un gyarah ke sath khda hua aur unche shabd se kahane laga, ki he yahoodiyo, aur he yarooshalem ke sab rahanevalo, yah jan lo aur kan lagakar meree baten suno.
Hindi 2017 (नया नियम)
पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊँचे शब्द से कहने लगा, “हे यहूदियो, और हे यरूशलेम के सब रहनेवालो, यह जान लो और कान लगाकर मेरी बातें सुनो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर उन ग्यारहों के साथ पतरस खड़ा हुआ और ऊँचे स्वर में लोगों को सम्बोधित करने लगा, “यहूदी साथियो और यरूशलेम के सभी निवासियो! इसका अर्थ मुझे बताने दो। मेरे शब्दों को ध्यान से सुनो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पतरस ने ग्यारहों के साथ खड़े हो कर लोगों को सम्बोधित करते हुए ऊंचे स्वर से कहा, “यहूदी भाइयो और यरूशलेम के सब निवासियो! आप मेरी बात ध्यान से सुनें और यह जान लें कि
Hindi Bible HHBD
पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊंचे शब्द से कहने लगा, कि हे यहूदियो, और हे यरूशलेम के सब रहनेवालो, यह जान लो और कान लगाकर मेरी बातें सुनो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Peeṭa gyaara (11) chela log ke sañghe khaṛa hoy ke jor se aur safa se bolis: Dost log aur Yarushalam ke rahe waala log, hamaar baat ke achchha se suno!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊँचे शब्द से कहने लगा, “हे यहूदियो और हे यरूशलेम के सब रहनेवालो, यह जान लो, और कान लगाकर मेरी बातें सुनो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब पतरस ने उन ग्यारहों के साथ खड़े होकर ऊँची आवाज़ में उनसे कहा, “हे यहूदी लोगो और यरूशलेम के सब रहनेवालो, तुम यह जान लो और मेरी बातें कान लगाकर सुनो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब ग्यारह के साथ पेतरॉस ने खड़े होकर ऊंचे शब्द में कहना प्रारंभ किया: “यहूदियावासियों तथा येरूशलेम वासियों, आपके लिए इस विषय को समझना अत्यंत आवश्यक है; इसलिये मेरी बातों को ध्यानपूर्वक सुनिए:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊँचे शब्द से कहने लगा, “हे यहूदियों, और हे यरूशलेम के सब रहनेवालों, यह जान लो और कान लगाकर मेरी बातें सुनो।