Acts 20:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ham paahile se jahaj par chaddhkar assus ko is vichar se age gaa, ki vahan se ham paulus ko chaddha len kyonki us ne yah isaaliye ttharaya tha, ki ap hee paaidal janevala tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
हम पहले से जहाज पर चढ़कर अस्‍सुस को इस विचार से आगे गए, कि वहाँ से हम पौलुस को चढ़ा लें क्‍योंकि उसने यह इसलिये ठहराया था, कि आप ही पैदल जानेवाला था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हम जहाज़ पर पहले ही पहुँच गये और अस्सुस को चल पड़े। वहाँ पौलुस को हमें जहाज़ पर लेना था। उसने ऐसी ही योजना बनायी थी। वह स्वयं पैदल आना चाहता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम पहले ही जलयान से अस्‍सुस नगर के लिए चल दिये थे। वहाँ हम पौलुस को जलयान में चढ़ाने वाले थे। उन्‍होंने ऐसा प्रबन्‍ध किया था, क्‍योंकि वह स्‍थल मार्ग से वहां पहुंच रहे थे।
Hindi Bible HHBD
हम पहिले से जहाज पर चढ़कर अस्सुस को इस विचार से आगे गए, कि वहां से हम पौलुस को चढ़ा लें क्योंकि उस ने यह इसलिये ठहराया था, कि आप ही पैदल जानेवाला था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Pol, Asos tak paidar chale ke sochis. Ham baaki log jahaaj meñ chaṛh ke aage chala gaya, aur wahiñ pe ham log ke uske jahaaj pe lewe ke raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम पहले ही जहाज पर चढ़कर अस्सुस को इस विचार से आगे गए कि वहाँ से हम पौलुस को चढ़ा लें, क्योंकि उसने यह इसलिये ठहराया था कि आप ही पैदल जानेवाला था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हम जहाज़ पर पहले जाकर अस्सुस के लिए रवाना हुए कि वहाँ से पौलुस को चढ़ा लें, क्योंकि उसने स्वयं ही पैदल जाने की इच्छा से ऐसा प्रबंध किया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हम जलयान पर सवार हो अस्सोस नगर की ओर आगे बढ़े, जहां से हमें पौलॉस को साथ लेकर आगे बढ़ना था. पौलॉस वहां थल मार्ग से पहुंचे थे क्योंकि यह उन्हीं की पहले से ठहराई योजना थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हम पहले से जहाज पर चढ़कर अस्सुस को इस विचार से आगे गए, कि वहाँ से हम पौलुस को चढ़ा लें क्योंकि उसने यह इसलिए ठहराया था, कि आप ही पैदल जानेवाला था।