Acts 20:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki paulus ne iafisus ke pas se hokar jane kee ttanee thee, ki kaheen aeesa n ho, ki use aasiya men der lage kyonki vah jaldee karata tha, ki yadi ho sake, to use pintekus ka din yarooshalem men katte..
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि पौलुस ने इफिसुस के पास से होकर जाने की ठानी थी, कि कहीं ऐसा न हो, कि उसे आसिया में देर लगे; क्‍योंकि वह जल्‍दी में था, कि यदि हो सके, तो वह पिन्‍तेकुस्त के दिन यरूशलेम में रहे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि पौलुस जहाँ तक हो सके पिन्तेकुस्त के दिन तक यरूशलेम पहुँचने की जल्दी कर रहा था, सो उसने निश्चय किया कि वह इफ़िसुस में रुके बिना आगे चला जायेगा जिससे उसे एशिया में समय न बिताना पड़े।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पौलुस ने निश्‍चय किया था कि वह इफिसुस को छोड़कर आगे बढ़ जायेंगे, जिससे उन्‍हें आसिया प्रदेश में समय बिताना न पड़े। वह इसलिए जल्‍दी में थे कि यदि किसी प्रकार हो सके, तो वह पेंतेकोस्‍त पर्व के दिन यरूशलेम में हों।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि पौलुस ने इफिसुस के पास से होकर जाने की ठानी थी, कि कहीं ऐसा न हो, कि उसे आसिया में देर लगे; क्योंकि वह जल्दी करता था, कि यदि हो सके, तो उसे पिन्तेकुस का दिन यरूशलेम में कटे।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Pol Eshia meñ bahut ṭaaim nai bitaay maañgat raha, to yahi kaaran u sochis ki Efisus ke bagal se nikar jaay. U jaldi meñ raha, aur uske dil meñ raha ki u Penṭikosṭ ke din Yarushalam meñ rahe.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि पौलुस ने इफिसुस के पास से होकर जाने का निश्‍चय किया था कि कहीं ऐसा न हो कि उसे आसिया में देर लगे; क्योंकि वह जल्दी में था कि यदि हो सके तो वह पिन्तेकुस्त के दिन यरूशलेम में रहे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
पौलुस ने इफिसुस में जाए बिना आगे बढ़ने का निश्‍चय किया ताकि उसे आसिया में समय बिताना न पड़े। वह इसलिए जल्दी कर रहा था कि यदि संभव हो तो पिंतेकुस्त के दिन वह यरूशलेम में हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पौलॉस ने इफ़ेसॉस नगर में न उतरकर आगे बढ़ते जाने का निश्चय किया क्योंकि वह चाहते थे कि आसिया प्रदेश में ठहरने के बजाय यदि संभव हो तो शीघ्र ही पेन्तेकॉस्त उत्सव के अवसर पर येरूशलेम पहुंच जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि पौलुस ने इफिसुस के पास से होकर जाने की ठानी थी, कि कहीं ऐसा न हो, कि उसे आसिया में देर लगे; क्योंकि वह जल्दी में था, कि यदि हो सके, तो वह पिन्तेकुस्त के दिन यरूशलेम में रहे।