Acts 20:28 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye apanee aur poore jhund kee chaukasee karo jis se pavitra atma ne tumhen adhyaksha ttharaya haai ki tum parameshvar kee kaleeasiya kee rakhvalee karo, jise us ne apane lohoo se mol liya haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये अपनी और पूरे झुण्ड की चौकसी करो; जिसमें पवित्र आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उसने अपने लहू से मोल लिया है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपनी और अपने समुदाय की रखवाली करते रहो। पवित्र आत्मा ने उनमें से तुम्हें उन पर दृष्टि रखने वाला बनाया है ताकि तुम परमेश्वर की उस कलीसिया का ध्यान रखो जिसे उसने अपने रक्त के बदले मोल लिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“आप लोग अपने लिए और सारे झुण्ड के लिए सावधान रहिए। पवित्र आत्मा ने आप को झुण्ड की रखवाली का भार सौंपा है, ताकि आप परमेश्वर की कलीसिया के सच्चे चरवाहे बने रहें, जिसे उसने अपने पुत्र का रक्त दे कर प्राप्त किया है।
Hindi Bible HHBD
इसलिये अपनी और पूरे झुंड की चौकसी करो; जिस से पवित्रा आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है; कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उस ने अपने लोहू से मोल लिया है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Apne aap ke dekhbhaal karo aur u sab log ke bhi jon log ke Pawitr Aatma tumme sambhaale ke dees hei. Parmeshwar ke chech ke shepaḍ ke rakam raho. I wahi jhunḍ hei jon ke Parmeshwar aapan laṛka ke khuun se khareedis hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अपनी और पूरे झुण्ड की चौकसी करो जिसमें पवित्र आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है, कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उसने अपने लहू से मोल लिया है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए अपना और अपने पूरे झुंड का ध्यान रखो, जिसका पवित्र आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है कि तुम परमेश्वर की उस कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उसने अपने लहू से खरीदा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम लोग अपना ध्यान रखो तथा उस समूह का भी, जिसका रखवाला तुम्हें पवित्र आत्मा ने चुना है कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की देखभाल करो जिसे उन्होंने स्वयं अपना लहू देकर मोल लिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अपनी और पूरे झुण्ड की देख-रेख करो; जिसमें पवित्र आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उसने अपने लहू से मोल लिया है।