Acts 21:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu paulus ne uttr diya, ki tum kya karate ho, ki ro rokar mera man todte ho, maain to prabhu yeeshu ke nam ke liye yarooshalem men n keval bandho jane hee ke liye baran marane ke liye bhee taaiyar hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु पौलुस ने उत्तर दिया, “तुम क्‍या करते हो, कि रो-रोकर मेरा मन तोड़ते हो? मैं तो प्रभु यीशु के नाम के लिये यरूशलेम में न केवल बाँधे जाने ही के लिये वरन् मरने के लिये भी तैयार हूँ।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर पौलुस ने उत्तर दिया, “इस प्रकार रो-रो कर मेरा दिल तोड़ते हुए यह तुम क्या कर रहे हो? मैं तो यरूशलेम में न केवल बाँधे जाने के लिये बल्कि प्रभु यीशु मसीह के नाम पर मरने तक को तैयार हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पर पौलुस ने कहा, “आप लोग यह क्‍या कह रहे हैं? आप रो-रो कर मेरा हृदय क्‍यों दु:खी कर रहे हैं? मैं प्रभु येशु के नाम के कारण यरूशलेम में न केवल बँधने, बल्‍कि मरने को भी तैयार हूँ।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु पौलुस ने उत्तर दिया, कि तुम क्या करते हो, कि रो रोकर मेरा मन तोड़ते हो, मैं तो प्रभु यीशु के नाम के लिये यरूशलेम में न केवल बान्धे जाने ही के लिये बरन मरने के लिये भी तैयार हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin Pol jawaab dees, “Tum log roy roy ke hamaar dil kaahe tuuṛta hei? Prabhu Yeeshu ke khaatir naa to ham khali jel meñ jaay ke waaste lekin uske waaste ham Yarushalam meñ mare ke bhi taiyaar hei!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु पौलुस ने उत्तर दिया, “तुम क्या करते हो कि रो–रोकर मेरा दिल तोड़ते हो? मैं तो प्रभु यीशु के नाम के लिये यरूशलेम में न केवल बाँधे जाने ही के लिये वरन् मरने के लिये भी तैयार हूँ।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब पौलुस ने उत्तर दिया, “तुम क्या कर रहे हो? क्यों रो रोकर मेरा दिल तोड़ते हो? मैं तो प्रभु यीशु के नाम के लिए यरूशलेम में न केवल बाँधे जाने, बल्कि मरने के लिए भी तैयार हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पौलॉस ने उत्तर दिया, “इस प्रकार रो-रोकर मेरा हृदय क्यों तोड़ रहे हो? मैं येरूशलेम में न केवल बंदी बनाए जाने परंतु प्रभु येशु मसीह के नाम के लिए मार डाले जाने के लिए भी तैयार हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु पौलुस ने उत्तर दिया, “तुम क्या करते हो, कि रो-रोकर मेरा मन तोड़ते हो? मैं तो प्रभु यीशु के नाम के लिये यरूशलेम में न केवल बाँधे जाने ही के लिये वरन् मरने के लिये भी तैयार हूँ।”