Acts 21:20 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unhon ne yah sunakar parameshvar kee maahima kee, fir us se kaha he bhai, too dekhta haai, ki yahoodiyon men se kai hajar ne vishvas kiya haai aur sab vyavastha ke liye dhaun lagaae haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
उन्होंने यह सुनकर परमेश्वर की महिमा की, फिर उससे कहा, “हे भाई, तू देखता है, कि यहूदियों में से कई हजार ने विश्वास किया है; और सब व्यवस्था के लिये धुन लगाए हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब उन्होंने यह सुना तो वे परमेश्वर की स्तुति करते हुए उससे बोले, “बंधु तुम तो देख ही रहे हो यहाँ कितने ही हज़ारों यहूदी ऐसे हैं जिन्होंने विश्वास ग्रहण कर लिया है। किन्तु वे सभी व्यवस्था के प्रति अत्यधिक उत्साहित हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने यह सुन कर परमेश्वर की स्तुति की और पौलुस से कहा, “भाई! आप देखते हैं कि हजारों यहूदियों ने विश्वास कर लिया है और वे सब व्यवस्था के कट्टर समर्थक भी हैं।
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने यह सुनकर परमेश्वर की महिमा की, फिर उस से कहा; हे भाई, तू देखता है, कि यहूदियों में से कई हजार ने विश्वास किया है; और सब व्यवस्था के लिये धुन लगाए हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon sab log i baat sunin, Parmeshwar ke baṛaai karin aur Pol se bolin, Hamaar dost, tum to dekhta hei ki kai das hajaar Yahuudi log Prabhu ke biswaasi ban gain hei! Aur u sab Maozas ke kaanuun ke maane hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने यह सुनकर परमेश्वर की महिमा की, फिर उससे कहा, “हे भाई, तू देखता है कि यहूदियों में से कई हज़ार ने विश्वास किया है; और सब व्यवस्था के लिये धुन लगाए हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह सुनकर वे परमेश्वर की महिमा करने लगे, और उन्होंने उससे कहा, “भाई, तू देखता है कि यहूदियों में से हज़ारों ने विश्वास किया है, और वे सब व्यवस्था के लिए बड़े उत्साही हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सब सुन, वे परमेश्वर का धन्यवाद करने लगे. उन्होंने पौलॉस से कहा, “देखिए, प्रियजन, यहूदियों में हज़ारों हैं जिन्होंने विश्वास किया है. वे सभी व्यवस्था के मजबूत समर्थक भी हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने यह सुनकर परमेश्वर की महिमा की, फिर उससे कहा, “हे भाई, तू देखता है, कि यहूदियों में से कई हजार ने विश्वास किया है; और सब व्यवस्था के लिये धुन लगाए हैं।