Acts 21:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu un anyajaatiyon ke vishay men jinhon ne vishvas kiya haai, ham ne yah nirny karake likh bheja haai ki ve maraton ke samhane baali kiae huae mans se, aur lohoo se, aur gala ghaentte huon ke mans se, aur vyabhaichar se, bache rahen.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु उन अन्‍यजातियों के विषय में जिन्‍होंने विश्‍वास किया है, हमने यह निर्णय करके लिख भेजा है कि वे मूर्तियों के सामने बलि किए हुए माँस से, और लहू से, और गला घोंटे हुओं के माँस से, और व्‍यभिचार से, बचे रहें।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जहाँ तक विश्वास ग्रहण करने वाले ग़ैर यहूदियों का प्रश्न है, हमने उन्हें एक पत्र में लिख भेजा है, ‘मूर्तियों पर चढ़ाया गया भोजन तुम्हें नहीं लेना चाहिये। गला घोंट कर मारे गये किसी भी पशु का मांस खाने से बचें और लहू को कभी न खायें। व्यभिचार से बचे रहो।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जहाँ तक विश्‍वासी ग़ैर-यहूदियों का प्रश्‍न है, हमने पत्र लिख कर अपना यह निर्णय भेज दिया है कि वे मूर्तियों पर चढ़ाये हुए मांस से, रक्‍त के खान-पान से, गला घोंटे हुए पशुओं के मांस से और व्‍यभिचार से परहेज करें!”
Hindi Bible HHBD
परन्तु उन अन्यजातियों के विषय में जिन्हों ने विश्वास किया है, हम ने यह निर्णय करके लिख भेजा है कि वे मरतों के साम्हने बलि किए हुए मांस से, और लोहू से, और गला घोंटे हुओं के मांस से, और व्यभिचार से, बचे रहें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kuchh din bhay ham log geir Yahuudi log se bataay raha ki ulog ke kaa kare ke chaahi. Ham log ulog ke sikhaaya ki muurti pe chaṛhaawal cheej nai khaay ke hei. Ulog ke aur bataawa gay raha ki jon gos meñ khuun laga rahe hei, ya u jaanwar ke gos, jiske gaṭai dabaay ke maara gais hei, uske nai khaana. Ulog ke aur bhi bataawa gay raha ki byabhichaar waala neech kaam bhi kabhi nai karna.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उन अन्यजातियों के विषय में जिन्होंने विश्‍वास किया है, हम ने यह निर्णय करके लिख भेजा है कि वे मूर्तियों के सामने बलि किए हुए मांस से, और लहू से और गला घोंटे हुओं के मांस से, और व्यभिचार से बचे रहें। ”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु उन गैरयहूदियों के विषय में जिन्होंने विश्‍वास किया है, हमने यह निर्णय करके लिख भेजा है कि वे मूर्तियों को चढ़ाई गई वस्तु से, और लहू से, और गला घोंटे हुए पशुओं के मांस से, और व्यभिचार से बचे रहें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जहां तक गैर-यहूदी शिष्यों का प्रश्न है, हमने उन्हें अपना फैसला लिखकर भेज दिया है कि वे मूर्तियों को चढ़ाई भोजन सामग्री, लहू, गला घोंट कर मारे गए पशुओं के मांस के सेवन से तथा वेश्यागामी से परे रहें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उन अन्यजातियों के विषय में जिन्होंने विश्वास किया है, हमने यह निर्णय करके लिख भेजा है कि वे मूर्तियों के सामने बलि किए हुए माँस से, और लहू से, और गला घोंटे हुओं के माँस से, और व्यभिचार से, बचे रहें।”