Acts 21:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab paulus un manushyon ko lekar, aur doosare din un ke sath shuuddh hokar mandair men gaya, aur bata diya, ki shuuddh hone ke din, arthata un men se har aek ke liye chaddhava chaddhaae jane tak ke din kab poore honge..
Hindi 2017 (नया नियम)
तब पौलुस उन मनुष्‍यों को लेकर, और दूसरे दिन उनके साथ शुद्ध होकर मन्‍दिर में गया, और वहाँ बता दिया, कि शुद्ध होने के दिन, अर्थात् उनमें से हर एक के लिये चढ़ावा चढ़ाए जाने तक के दिन कब पूरे होंगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार पौलुस ने उन लोगों को अपने साथ लिया और उन लोगों के साथ अपने आप को भी अगले दिन शुद्ध कर लिया। फिर वह मन्दिर में गया जहाँ उसने घोषणा की कि शुद्धीकरण के दिन कब पूरे होंगे और हममें से हर एक के लिये चढ़ावा कब चढ़ाया जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: पौलुस उन व्यक्‍तियों को ले गये। दूसरे दिन उनके साथ स्‍वयं को शुद्ध करने के बाद पौलुस ने मन्‍दिर में प्रवेश किया तथा यह सूचित किया कि किस तिथि को शुद्धीकरण की अवधि पूरी होगी और उन में से प्रत्‍येक के लिए भेंट चढ़ायी जायेगी।
Hindi Bible HHBD
तब पौलुस उन मनुष्यों को लेकर, और दूसरे दिन उन के साथ शुद्ध होकर मन्दिर में गया, और बता दिया, कि शुद्ध होने के दिन, अर्थात् उन में से हर एक के लिये चढ़ावा चढ़ाए जाने तक के दिन कब पूरे होंगे।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dusra roj Pol u chaar admi log ke aapan sañghe le gais aur wahi ṭaaim apne bhi taiyaar hoy gais. Tab u Mandir meñ gais, aur bataais ki kab aakhri seremani hoi aur kab ulog ek ek ke waaste bali chaṛhaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब पौलुस उन मनुष्यों को लेकर, और दूसरे दिन उनके साथ शुद्ध होकर मन्दिर में गया, और वहाँ बता दिया कि शुद्ध होने के दिन, अर्थात् उनमें से हर एक के लिये चढ़ावा चढ़ाए जाने तक के दिन कब पूरे होंगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब पौलुस ने उन मनुष्यों को लिया और दूसरे दिन उनके साथ शुद्ध होकर मंदिर-परिसर में प्रवेश किया, और वहाँ सूचित किया कि कब उनके शुद्धीकरण के दिन पूरे होंगे और उनमें से हर एक के लिए बलिदान चढ़ाया जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अगले दिन पौलॉस ने इन व्यक्तियों के साथ जाकर स्वयं को शुद्ध किया. तब वह मंदिर गए कि वह वहां उस तारीख की सूचना दें, जब उनकी शुद्ध करने की रीति की अवधि समाप्‍त होगी और उनमें से हर एक के लिए भेंट चढ़ाई जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब पौलुस उन मनुष्यों को लेकर, और दूसरे दिन उनके साथ शुद्ध होकर मन्दिर में गया, और वहाँ बता दिया, कि शुद्ध होने के दिन, अर्थात् उनमें से हर एक के लिये चढ़ावा चढ़ाए जाने तक के दिन कब पूरे होंगे।