Acts 22:24 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to palattn ke soobedar ne kaha ki ise gaddh men le jao aur kode marakar jancho, ki maain janoon ki log kis karan usake virodha men aeesa chilla rahe haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
तो पलटन के सूबेदार ने कहा, “इसे गढ़ में ले जाओ; और कोड़े मारकर जाँचो, कि मैं जानूँ कि लोग किस कारण उसके विरोध में ऐसा चिल्ला रहे हैं।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तभी सेनानायक ने आज्ञा दी कि पौलुस को किले में ले जाया जाये। उसने कहा कि कोड़े लगा लगा कर उससे पूछ-ताछ की जाये ताकि पता चले कि उस पर लोगों के इस प्रकार चिल्लाने का कारण क्या है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो सेना-नायक ने पौलुस को किले में ले जाने और कोड़े लगाकर उसकी जाँच करने का आदेश दिया, जिससे यह पता चले कि लोग पौलुस के विरुद्ध इस प्रकार क्यों चिल्ला रहे हैं।
Hindi Bible HHBD
तो पलटन के सूबेदार ने कहा; कि इसे गढ़ में ले जाओ; और कोड़े मारकर जांचो, कि मैं जानूं कि लोग किस कारण उसके विरोध में ऐसा चिल्ला रहे हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Romi Komaanḍa hukum dees ki Pol ke foṭres meñ le jaawa jaay aur chaabuk lagaawa jaay. U i kaam i khaatir karwaais ki u jaane maañgat raha ki log kaahe ke Pol ke agaiñsṭ chillaawe hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो पलटन के सरदार ने कहा, “इसे गढ़ में ले जाओ, और कोड़े मारकर जाँचो, कि मैं जानूँ कि लोग किस कारण उसके विरोध में ऐसा चिल्ला रहे हैं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तो सेनापति ने उसे छावनी में ले जाने का आदेश दिया, और कहा कि कोड़े मारकर उसकी जाँच-पड़ताल की जाए ताकि पता चले कि लोग उस पर क्यों ऐसे चिल्ला रहे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तो सेनापति ने पौलॉस को सेना गढ़ के अंदर ले जाने की आज्ञा दी कि उन्हें कोड़े लगाकर उनसे पूछताछ की जाए और उनके विरुद्ध भीड़ के इस प्रकार चिल्लाने का कारण मालूम हो सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो सैन्य-दल के सूबेदार ने कहा, “इसे गढ़ में ले जाओ; और कोड़े मारकर जाँचो, कि मैं जानूँ कि लोग किस कारण उसके विरोध में ऐसा चिल्ला रहे हैं।”