Acts 22:3 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain to yahoodee manushy hoo, jo kilikiya ke tarasus men janma parantu is nagar men gamaleeael ke panvon ke pas baaittkar paddhaya gaya, aur bapadadon kee vyavastha kee tteek reeati par sikhaya gaya aur parameshvar ke liye aeesee dhaun lagaae tha, jaaise tum sab aj lagaae ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
“मैं तो यहूदी शिक्षा पाएहूँ, जो किलिकिया के तरसुस में जन्‍मा; परन्‍तु इस नगर में गमलीएल के पाँवों के पास बैठकर शिक्षा प्राप्त की, और बापदादों की व्‍यवस्‍था भी ठीक रीति पर सिखाया गया; और परमेश्‍वर के लिये ऐसी धुन लगाए था, जैसे तुम सब आज लगाए हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं एक यहूदी व्यक्ति हूँ। किलिकिया के तरसुस में मेरा जन्म हुआ था और मैं इसी नगर में पल-पुस कर बड़ा हुआ। गमलिएल के चरणों में बैठ कर हमारे परम्परागत विधान के अनुसार बड़ी कड़ाई के साथ मेरी शिक्षा-दीक्षा हुई। परमेश्वर के प्रति मैं बड़ा उत्साही था। ठीक वैसे ही जैसे आज तुम सब हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“मैं यहूदी हूँ। मेरा जन्‍म किलिकिया के तरसुस नगर में हुआ था, किन्‍तु मैंने इस नगर में गमालिएल के चरणों में बैठकर अपनी शिक्षा-दीक्षा पाई। पूर्वजों की व्‍यवस्‍था का मैंने विधिवत् अध्‍ययन किया। मैं परमेश्‍वर का वैसा ही उत्‍साही उपासक बना, जैसे आप सब हैं।
Hindi Bible HHBD
मैं तो यहूदी मनुष्य हूं, जो किलिकिया के तरसुस में जन्मा; परन्तु इस नगर में गमलीएल के पांवों के पास बैठकर पढ़ाया गया, और बापदादों की व्यवस्था की ठीक रीति पर सिखाया गया; और परमेश्वर के लिये ऐसी धुन लगाए था, जैसे तुम सब आज लगाए हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“Ham ek Yahuudi hei, Kilkia ke ek shahar Tarsus meñ pala baṛa bhaya. Ham Gamliyel ke sṭuḍanṭ raha aur wahi hamme baap-daada ke ek ek kaanuun pe chale ke sikhaais. Hiañ tak ki ham bhi Parmeshwar ke baat maane ke taiyaar hei jeise ki aaj tum taiyaar hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“मैं तो यहूदी मनुष्य हूँ, जो किलिकिया के तरसुस में जन्मा; परन्तु इस नगर में गमलीएल के पाँवों के पास बैठकर पढ़ाया गया, और बापदादों की व्यवस्था की ठीक रीति पर सिखाया गया; और परमेश्‍वर के लिये ऐसी धुन लगाए था, जैसे तुम सब आज लगाए हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“मैं किलिकिया के तरसुस में जन्मा एक यहूदी मनुष्य हूँ, परंतु मेरा पालन-पोषण इसी नगर में हुआ और गमलीएल के चरणों में मुझे पूर्वजों की व्यवस्था को खराई से सिखाया गया। मैं परमेश्‍वर के लिए बड़ा उत्साही था जैसे आज तुम सब हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैं यहूदी हूं, मेरा जन्म किलिकिया प्रदेश, के तारस्यॉस नगर में तथा पालन पोषण इसी नगर येरूशलेम में हुआ है. मेरी शिक्षा नियमानुकूल पूर्वजों की व्यवस्था के अनुरूप आचार्य गमालिएल महोदय की देखरेख में हुई, आज परमेश्वर के प्रति जैसा आप सबका उत्साह है, वैसा ही मेरा भी था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“मैं तो यहूदी हूँ, जो किलिकिया के तरसुस में जन्मा; परन्तु इस नगर में गमलीएल के पाँवों के पास बैठकर शिक्षा प्राप्त की, और पूर्वजों की व्यवस्था भी ठीक रीति पर सिखाया गया; और परमेश्वर के लिये ऐसी धुन लगाए था, जैसे तुम सब आज लगाए हो।