Acts 22:5 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is bat ke liye mahayajak aur sab puraaniye gavah haain ki un men se maain bhaiyon ke nam par chitthiyan lekar damishk ko chala ja raha tha, ki jo vahan hon unhen bhee dand dilane ke liye bandhakar yarooshalem men laun.
Hindi 2017 (नया नियम)
स्वयं महायाजक और सब पुरनिये गवाह हैं; कि उनमें से मैं भाइयों के नाम पर चिट्ठियाँ लेकर दमिश्क को चला जा रहा था, कि जो वहाँ हों उन्हें दण्ड दिलाने के लिये बाँधकर यरूशलेम में लाऊँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“स्वयं महायाजक और बुजुर्गों की समूची सभा इसे प्रमाणित कर सकती है। मैंने दमिश्क में इनके भाइयों के नाम इनसे पत्र भी लिया था और इस पंथ के वहाँ रह रहे लोगों को पकड़ कर बंदी के रूप में यरूशलेम लाने के लिये मैं गया भी था ताकि उन्हें दण्ड दिलाया जा सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रधान महापुरोहित तथा धर्मवृद्धों की समस्त धर्म-महासभा मेरी इस बात के साक्षी हैं। उन्हीं से पत्र ले कर मैं दमिश्क के भाइयों के पास जा रहा था, जिससे वहाँ के लोगों को भी बाँध कर यरूशलेम ले आऊं और दण्ड दिलाऊं।
Hindi Bible HHBD
इस बात के लिये महायाजक और सब पुरनिये गवाह हैं; कि उन में से मैं भाइयों के नाम पर चिटि्ठयां लेकर दमिश्क को चला जा रहा था, कि जो वहां हों उन्हें भी दण्ड दिलाने के लिये बान्धकर यरूशलेम में लाऊं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Baṛa paadri aur kaaunsal ke memba log tumme bataay sake hei ki i sab sach hei. I log hamme Damaskas ke Yahuudi agua log ke waaste chiṭṭhi deen raha ki huañ bhi ham jaay ke log ke pakaṛwaay ke aur Yarushalam meñ laay ke saja dewaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस बात के लिये महायाजक और सब पुरनिये गवाह हैं, कि उनसे मैं भाइयों के नाम पर चिट्ठियाँ लेकर दमिश्क को चला जा रहा था, कि जो वहाँ हों उन्हें भी दण्ड दिलाने के लिये बाँधकर यरूशलेम लाऊँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
महायाजक और सब धर्मवृद्ध भी इस बात के साक्षी हैं। मैं उनसे भाइयों के लिए पत्र भी प्राप्त करके दमिश्क की ओर जा रहा था कि जो वहाँ हैं उन्हें भी बाँधकर यरूशलेम में ले आऊँ ताकि उन्हें दंड मिले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
महापुरोहित और पुरनियों की समिति के सदस्य इस सच्चाई के गवाह हैं, जिनसे दमिश्क नगर के यहूदियों के संबंध में अधिकार पत्र प्राप्त कर मैं दमिश्क नगर जा रहा था कि वहां से इस मत के शिष्यों को बंदी बनाकर येरूशलेम ले आऊं कि वे दंडित किए जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
स्वयं महायाजक और सब पुरनिए गवाह हैं; कि उनमें से मैं भाइयों के नाम पर चिट्ठियाँ लेकर दमिश्क को चला जा रहा था, कि जो वहाँ हों उन्हें दण्ड दिलाने के लिये बाँधकर यरूशलेम में लाऊँ।