Acts 23:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unhon ne mahayajakon aur puraniyon ke pas akar kaha, ham ne yah ttana haai ki jab tak ham paulus ko mar n dale, tab tak yadi kuchh chakhen bhee, to ham par dhaikkar par dhaikkar haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
उन्होंने महायाजकों और पुरनियों के पास आकर कहा, “हमने यह ठाना है कि जब तक हम पौलुस को मार न डालें, तब तक यदि कुछ भी चखें, तो हम पर धिक्कार है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे प्रमुख याजकों और बुजुर्गों के पास गये और बोले, “हमने सौगन्ध उठाई है कि हम जब तक पौलुस को मार नहीं डालते हैं, तब तक न हमें कुछ खाना है, न पीना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे महापुरोहितों तथा धर्मवृद्धों के पास जा कर बोले, “हमने घोर शपथ ली है कि हम तब तक कुछ नहीं खायेंगे, जब तक हम पौलुस का वध न कर दें।
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने महायाजकों और पुरनियों के पास आकर कहा, हम ने यह ठाना है; कि जब तक हम पौलुस को मार न डालें, तब तक यदि कुछ चखें भी, तो हम पर धिक्कार पर धिक्कार है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab usman se kuchh log baṛa paadri aur des ke agua log ke lage jaay ke bolis, “Ham log Parmeshwar se promis kara hei ki ham log kuchh nai khaayga jab tak ham log Pol ke maar nai dega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने प्रधान याजकों और पुरनियों के पास जाकर कहा, “हम ने यह ठान लिया है कि जब तक हम पौलुस को मार न डालें, तब तक यदि कुछ चखें भी तो हम पर धिक्कार है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उन्होंने मुख्य याजकों और धर्मवृद्धों के पास जाकर कहा, “हमने आपस में शपथ खाकर यह ठाना है कि जब तक पौलुस को मार न डालें, तब तक कुछ न चखेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने प्रधान पुरोहितों और पुरनियों से कहा, “हमने ठान लिया है कि पौलॉस को समाप्त किए बिना हम अन्न-जल चखेंगे तक नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने प्रधान याजकों और प्राचीनों के पास आकर कहा, “हमने यह ठाना है कि जब तक हम पौलुस को मार न डालें, तब तक यदि कुछ भी खाएँ, तो हम पर धिक्कार है।