Acts 23:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye ab mahasabha samet palattn ke saradar ko samajhao, ki use tumhare pas le aa, mano ki tum usake vishay men aur bhee tteek janch karana chahate ho, aur ham usake pahunchane se pahile hee use mar dalane ke liye taaiyar rahenge.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये अब महासभा समेत पलटन के सरदार को समझाओ, कि उसे तुम्‍हारे पास ले आए, मानो कि तुम उसके विषय में और भी ठीक जाँच करना चाहते हो, और हम उसके पहुँचने से पहले ही उसे मार डालने के लिये तैयार रहेंगे।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तो अब तुम और यहूदी महासभा, सेनानायक से कहो कि वह उसे तुम्हारे पास ले आए यह बहाना बनाते हुए कि तुम उसके विषय में और गहराई से छानबीन करना चाहते हो। इससे पहले कि वह यहाँ पहुँचे, हम उसे मार डालने को तैयार हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए आप धर्म-महासभा की सहमति से सेना-नायक को सूचित करें कि वह पौलुस को आप के पास भेज दें मानो आप और अच्‍छी तरह उसके मामले की जाँच करना चाहते हैं। उसके यहाँ पहुँचने से पहले ही हम उसे मार देने के लिए तैयार हैं।”
Hindi Bible HHBD
***
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tum aur Kaaunsal ke sab log komaanḍa ke lage jaao aur i dekhaao ki tum log Pol ke dos ke baare meñ aur jaane mañgta hei. Usse bolo ki Pol ke koṭ meñ laay. Jab uske laawa jaai, tab ham log uske hiañ pahuñche se pahile maar dega.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अब महासभा समेत पलटन के सरदार को समझाओ कि उसे तुम्हारे पास ले आए, मानो कि तुम उसके विषय में और भी ठीक से जाँच करना चाहते हो; और हम उसके पहुँचने से पहले ही उसे मार डालने के लिये तैयार रहेंगे।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए अब तुम महासभा के साथ मिलकर सेनापति को सूचित कर दो कि वह उसे तुम्हारे पास ले आए, मानो तुम उसके विषय में और भी ठीक रीति से जाँच करना चाहते हो। हम उसके पहुँचने से पहले ही उसे मार डालने के लिए तैयार रहेंगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये आप और महासभा मिलकर सेनापति को सूचना भेजें और पौलॉस को यहां ऐसे बुलवा लें, मानो आप उसका विवाद बारीकी से जांच करके सुलझाना चाहते हैं. यहां हमने उसके पहुंचने के पहले ही उसे मार डालने की तैयारी कर रखी है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अब महासभा समेत सैन्य-दल के सरदार को समझाओ, कि उसे तुम्हारे पास ले आए, मानो कि तुम उसके विषय में और भी ठीक से जाँच करना चाहते हो, और हम उसके पहुँचने से पहले ही उसे मार डालने के लिये तैयार रहेंगे।”