Acts 23:17 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
paulus ne soobedaron men se aek ko apane pas bulakar kaha is javan ko palattn ke saradar ke pas le jao, yah us se kuchh kahana chahata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
पौलुस ने सूबेदारों में से एक को अपने पास बुलाकर कहा, “इस जवान को पलटन के सरदार के पास ले जाओ, यह उससे कुछ कहना चाहता है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर पौलुस ने किसी एक सेनानायक को बुलाकर उससे कहा, “इस युवक को सेनापति के पास ले जाओ क्योंकि इसे उससे कुछ कहना है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पौलुस ने एक शतपति को बुलाया और उससे कहा, “इस लड़के को सेना-नायक के पास ले जाइए, क्योंकि इसको उनसे कुछ कहना है।”
Hindi Bible HHBD
पौलुस ने सूबेदारों में से एक को अपने पास बुलाकर कहा; इस जवान को पलटन के सरदार के पास ले जाओ, यह उस से कुछ कहना चाहता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Pol ek aami ofisa se bolis, “I naojawaan ke komaanḍa ke lage le jaao. Iske lage kuchh hei jon i usse bataay maañge hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पौलुस ने सूबेदारों में से एक को अपने पास बुलाकर कहा, “इस जवान को पलटन के सरदार के पास ले जाओ, यह उससे कुछ कहना चाहता है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब पौलुस ने शतपतियों में से एक को अपने पास बुलाकर कहा, “इस युवक को सेनापति के पास ले जा, क्योंकि इसको उसे कुछ बताना है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पौलॉस ने एक शताधिपति को बुलाकर कहा, “कृपया इस युवक को सेनापति के पास ले जाइए. इसके पास उनके लिए एक सूचना है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पौलुस ने सूबेदारों में से एक को अपने पास बुलाकर कहा, “इस जवान को सैन्य-दल के सरदार के पास ले जाओ, यह उससे कुछ कहना चाहता है।”