Acts 23:19 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
palattn ke saradar ne usaka hath pakadkar, aur alag le jakar poochha mujh se kya kahana chahata haai?
Hindi 2017 (नया नियम)
पलटन के सरदार ने उसका हाथ पकड़कर, और उसे अलग ले जाकर पूछा, “तु मुझ से क्‍या कहना चाहता है?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सेनापति ने उसका हाथ पकड़ा और उसे एक ओर ले जाकर पूछा, “बता तू मुझ से क्या कहना चाहता है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सेना-नायक ने उसका हाथ पकड़ा और उसे एकान्‍त में ले जा कर पूछा, “तुम मुझ को कौन-सी बात बतलाना चाहते हो?”
Hindi Bible HHBD
पलटन के सरदार ने उसका हाथ पकड़कर, और अलग ले जाकर पूछा; मुझ से क्या कहना चाहता है?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Komaanḍa uske alge le jaay ke akele meñ puuchhis, “Tum ham se kaa bataay mañgta hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पलटन के सरदार ने उसका हाथ पकड़कर और अलग ले जाकर पूछा, “तू मुझ से क्या कहना चाहता है?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब सेनापति उसका हाथ पकड़कर उसे एकांत में ले गया और पूछने लगा, “क्या बात है जो तू मुझे बताना चाहता है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये सेनापति ने उस युवक का हाथ पकड़कर अलग ले जाकर उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी, “क्या सूचना है तुम्हारे पास?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सैन्य-दल के सरदार ने उसका हाथ पकड़कर, और उसे अलग ले जाकर पूछा, “तू मुझसे क्या कहना चाहता है?”