Acts 23:20 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne kaha yahoodiyon ne ekasa kiya haai, ki tujh se binatee kare, ki kal paulus ko mahasabha men laa, mano too aur tteek se us kee janch karana chahata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने कहा, “यहूदियों ने एका किया है, कि तुझ से विनती करें कि कल पौलुस को महासभा में लाए, मानो तू और ठीक से उसकी जाँच करना चाहता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
युवक बोला, “यहूदी इस बात पर एकमत हो गये हैं कि वे पौलुस से और गहराई के साथ पूछताछ करने के बहाने महासभा में उसे लाये जाने की तुझ से प्रार्थना करें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने कहा, “यहूदी धर्मगुरुओं ने मंत्रणा की है कि वे आप से यह निवेदन करें कि आप कल पौलुस को धर्ममहासभा में ले आयें मानो वे और अच्‍छी तरह उनके मामले की जाँच करना चाहते हैं।
Hindi Bible HHBD
उस ने कहा; यहूदियों ने एकसा किया है, कि तुझ से बिनती करें, कि कल पौलुस को महासभा में लाए, मानो तू और ठीक से उस की जांच करना चाहता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U bolis, “Kuchh log plen kare hei ki tum se aay ke bole ki kal Pol ke Yahuudi ke kaaunsal sabha meñ laao, ki jisse ulog uske baare meñ aur pata lagaay sake.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने कहा, “यहूदियों ने षड्‍यन्त्र रचा है कि तुझ से विनती करें कि कल पौलुस को महासभा में लाए, मानो वे और ठीक से उसकी जाँच करना चाहते हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसने कहा, “यहूदी एकमत हो गए हैं कि तुझसे विनती करें कि तू पौलुस को कल महासभा के सामने ले आए, मानो वे उसके विषय में कुछ और ठीक रीति से पूछताछ करना चाहते हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने उत्तर दिया, “पौलॉस को महासभा में बुलाना यहूदियों की सिर्फ एक योजना ही है, मानो वे उनके विषय में बारीकी से जांच करना चाहते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने कहा, “यहूदियों ने एका किया है, कि तुझ से विनती करें कि कल पौलुस को महासभा में लाए, मानो तू और ठीक से उसकी जाँच करना चाहता है।