Acts 23:6 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab paulus ne yah janakar, ki kitane sadookee aur kitane fareesee haai, sabha men pukarakar kaha, he bhaiyo, maain fareesee aur fareesiyon ke vansh ka hoo, mare huon hee asha aur punarootthan ke vishay men mera mukama ho raha haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब पौलुस ने यह जानकर, कि एक सदूकियों और दूसरा फरीसियों का हैं, सभा में पुकारकर कहा, “हे भाइयों, मैं फरीसी और फरीसियों के वंश का हूँ, मरे हुओं की आशा और पुनरूत्थान के विषय में मेरा मुकद्दमा हो रहा है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर जब पौलुस को पता चला कि उनमें से आधे लोग सदूकी हैं और आधे फ़रीसी तो महासभा के बीच उसने ऊँचे स्वर में कहा, “हे भाईयों, मैं फ़रीसी हूँ एक फ़रीसी का बेटा हूँ। मरने के बाद फिर से जी उठने के प्रति मेरी मान्यता के कारण मुझ पर अभियोग चलाया जा रहा है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पौलुस यह जानते थे कि धर्म-महासभा में दो दल हैं: एक सदूकियों का और दूसरा फ़रीसियों का। इसलिए उन्होंने पुकार कर कहा, “भाइयो! मैं हूँ फ़रीसी और फरीसियों की सन्तान! मृतकों के पुनरुत्थान की आशा के कारण मुझ पर मुकदमा चल रहा है।”
Hindi Bible HHBD
तब पौलुस ने यह जानकर, कि कितने सदूकी और कितने फरीसी हैं, सभा में पुकारकर कहा, हे भाइयों, मैं फरीसी और फरीसियों के वंश का हूं, मरे हुओं ही आशा और पुनरूत्थान के विषय में मेरा मुक मा हो रहा है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Pol jab dekhis ki kaaunsal meñ kuchh Saduuki aur kuchh Farisi log hei, tab u chillaais, “Hamaar dost log, ham ek Farisi hei aur ek Farisi ke laṛka hei. Hamaar mukadma i khaatir chale hei kaahe ke ham biswaas karta hei ki jon mar gais hei u fir se jinda hoy jaai.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब पौलुस ने यह जानकर कि एक दल सदूकियों और दूसरा फरीसियों का है, सभा में पुकारकर कहा, “हे भाइयो, मैं फरीसी और फरीसियों के वंश का हूँ, मरे हुओं की आशा और पुनरुत्थान के विषय में मेरा मुक़द्दमा हो रहा है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब पौलुस यह जानकर कि एक दल सदूकियों का और दूसरा फरीसियों का है, महासभा में पुकारकर कहने लगा, “हे भाइयो, मैं फरीसी हूँ और फरीसियों के वंश का हूँ, और मृतकों के पुनरुत्थान की आशा के विषय में मुझ पर मुकदमा चलाया जा रहा है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यह मालूम होने पर कि वहां कुछ सदूकी और कुछ फ़रीसी भी उपस्थित हैं, पौलॉस महासभा के सामने ऊंचे शब्द में कहने लगे, “प्रियजन, मैं फ़रीसी हूं—फ़रीसियों की संतान हूं. मुझ पर यहां, मरे हुओं की आशा और उनके पुनरुत्थान में मेरी मान्यता के कारण मुकद्दमा चलाया जा रहा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब पौलुस ने यह जानकर, कि एक दल सदूकियों और दूसरा फरीसियों का है, महासभा में पुकारकर कहा, “हे भाइयों, मैं फरीसी और फरीसियों के वंश का हूँ, मरे हुओं की आशा और पुनरुत्थान के विषय में मेरा मुकद्दमा हो रहा है।”