Acts 24:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yah maain tere samhane man leta hoo, ki jis panth ko ve kupanth kahate haai, usee kee reeati par maain apane bapadadon ke parameshvar kee seva karata hoon: aur jo baten vyavastha aur bhvishyadvktaon kee pustakon men likhee haai, un sab kee prateeati karata hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु यह मैं तेरे सामने मान लेता हूँ, कि जिस पंथ को वे कुपंथ कहते हैं, उसी की रीति पर मैं अपने बापदादों के परमेश्‍वर की सेवा करता हूँ: और जो बातें व्‍यवस्‍था और भविष्‍यद्वक्‍ताओं की पुस्‍तकों में लिखी है, उन सब पर विश्वास करता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु मैं तेरे सामने यह स्वीकार करता हूँ कि मैं अपने पूर्वजों के परमेश्वर की आराधना अपने पंथ के अनुसार करता हूँ, जिसे ये एक पंथ कहते हैं। मैं हर उस बात में विश्वास करता हूँ जिसे व्यवस्था बताती है और जो नबियों के ग्रन्थों में लिखी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“मैं आपके सामने इतना अवश्‍य स्‍वीकार करूँगा कि ये जिसे कुपंथ कहते हैं, मैं उसी मार्ग के अनुसार अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर की उपासना करता हूँ; क्‍योंकि जो कुछ व्‍यवस्‍था तथा नबी-ग्रंथों में लिखा है, मैं उस सब पर विश्‍वास करता हूँ।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यह मैं तेरे साम्हने मान लेता हूं, कि जिस पन्थ को वे कुपन्थ कहते हैं, उसी की रीति पर मैं अपने बापदादों के परमेश्वर की सेवा करता हूं: और जो बातें व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों में लिखी है, उन सब की प्रतीति करता हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham i baat maanta hei ki ulog ke agua log soche hei ki jon Prabhu ke rasta pe ham chalta hei u roñg hei. Lekin ham wahi Parmeshwar ke weship karta hei jon ke hamaar baap daada karat rahin. Aur ham u sab maanta hei jon Maozas ke aur nabi log ke kaanuun meñ likha hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु मैं तेरे सामने यह मान लेता हूँ कि जिस पन्थ को वे कुपन्थ कहते हैं, उसी की रीति पर मैं अपने बापदादों के परमेश्‍वर की सेवा करता हूँ; और जो बातें व्यवस्था और भविष्यद्वक्‍ताओं की पुस्तकों में लिखी हैं, उन सब पर विश्‍वास करता हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु मैं तेरे सामने यह मान लेता हूँ कि जिसे ये कुपंथ कहते हैं, मैं उसी ‘मार्ग’ के अनुसार अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर की सेवा करता हूँ, और उन सब बातों पर विश्‍वास करता हूँ जो व्यवस्था में और भविष्यवक्‍ताओं की पुस्तकों में लिखी गई हैं,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हां यह मैं आपके सामने अवश्य स्वीकार करता हूं कि इस मत के अनुसार, जिसे इन्होंने पंथ नाम दिया है, मैं वास्तव में हमारे पूर्वजों के ही परमेश्वर की सेवा-उपासना करता हूं. सब कुछ, जो व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं के लेखों के अनुसार है, मैं उसमें पूरी तरह विश्वास करता हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यह मैं तेरे सामने मान लेता हूँ, कि जिस पंथ को वे कुपंथ कहते हैं, उसी की रीति पर मैं अपने पूर्वजों के परमेश्वर की सेवा करता हूँ; और जो बातें व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों में लिखी हैं, उन सब पर विश्वास करता हूँ।